इंदौर मंडी भाव 27 अप्रैल: लहसुन ₹12500 तक बिका, प्याज के औसत भाव में तेजी
27 April 2026
27 अप्रैल 2026 इंदौर मंडी: लहसुन की आवक में गिरावट, सिल्वर रियावन ₹12500 बिका। प्याज के औसत मालों में ₹1 की तेजी। बारिश की चेतावनी के बीच फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह।
Quick actions
आज मंडी में लहसुन की आवक लगभग 8,000 से 10,000 कट्टे रही। आवक कम होने का मुख्य कारण किसानों का प्याज की फसल निकालने में व्यस्त होना और मजदूरों की कमी है।
बाजार की स्थिति: बाजार सामान्य रहा। अधिकतर माल ₹5,000 से ₹8,000 के बीच बिक रहा है। सुपर क्वालिटी और एवरेज माल के भाव में ₹5,000 तक का बड़ा अंतर देखा गया।
प्रमुख भाव (Quality wise):
एक्स्ट्रा सुपर वीआईपी (सिल्वर रियावन): ₹12,500 प्रति क्विंटल (बेस्ट क्वालिटी)
सुपर वीआईपी माल: ₹12,100
बढ़िया माल: ₹11,200
सुपर माल: ₹8,500 – ₹9,500 (सेंटेड माल ₹8,500)
लड्डू / बम मिक्स माल: ₹7,500
लड्डू / मीडियम (वाइटनेस अच्छी): ₹6,100
बारीक / मीडियम मिक्स: ₹4,200 – ₹6,700
इंदौर प्याज भाव (Onion Rates) — औसत भाव में सुधार
प्याज की कुल आवक लगभग 20,000 से 25,000 कट्टे रही। इसमें लगभग 12,000 कट्टे लोकल प्याज और शेष महाराष्ट्र की आवक रही।
बाजार की स्थिति: शनिवार के मुकाबले आज औसत मालों (Average quality) के भाव में 50 पैसे से ₹1 प्रति किलो का सुधार देखा गया। सुपर माल के भाव स्थिर रहे।
प्रमुख भाव (Quality wise):
सुपर वीआईपी प्याज (कलर-पत्ती बेस्ट): ₹1,300 (₹13 प्रति किलो)
मीडियम क्वालिटी (बेस्ट कलर): ₹1,125 – ₹1,150
बोल्टा / सुपर मीडियम: ₹900
मीडियम / गोल्टा मिक्स: ₹750
एवरेज / धागी माल (सिंगल पत्ती): ₹650 – ₹700
हल्का / गोल्टी माल: ₹100 – ₹250
किसान भाइयों के लिए विशेष सुझाव
मौसम का ध्यान: अगले 3-4 दिनों तक क्षेत्र में बारिश की चेतावनी है। खेत में पड़े प्याज और लहसुन को सुरक्षित स्थान पर रखें।
लहसुन की गुणवत्ता: गर्मी के कारण लहसुन में "पोचापन" या "पिलासपन" की समस्या आ रही है, जिससे भाव पर असर पड़ रहा है। माल को हवादार स्थान पर रखें।
मजदूर किल्लत: शादी-ब्याह के सीजन और प्याज की खुदाई के कारण मजदूरों की कमी है, अपनी फसल की कटाई और मंडी लाने का नियोजन इसी अनुसार करें।
