Skip to main content
Khetiwadi logoKhetiwadi
होमताज़ा अपडेटट्रैक्टरमंडी भावब्लॉगकृषि जानकारीतकनीकसरकारी योजनासमाचारगैजेट्स

Khetiwadi

खेती-किसानी की जानकारी

भाषा

  • होम
  • ताज़ा अपडेट
  • ट्रैक्टर
  • मंडी भाव
  • ब्लॉग
  • कृषि जानकारी
  • तकनीक
  • सरकारी योजना
  • समाचार
  • गैजेट्स

हमसे जुड़ें

हमसे संपर्क करें
ऐप डाउनलोड करें

भाषा

भाषा

मंडी भाव

  • मंडी भाव
  • भाव तुलना
  • राज्यवार मंडी

कंटेंट

  • ब्लॉग
  • कृषि ज्ञान
  • ट्रैक्टर

जानकारी

  • हमारे बारे में
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • संपर्क

कनेक्ट

  • व्हाट्सऐप
  • ऐप डाउनलोड

Khetiwadi – मंडी भाव, ट्रैक्टर और कृषि जानकारी एक ही स्थान पर। किसानों की भरोसेमंद जानकारी – रोज़ाना भाव और खेती से जुड़े अपडेट।

कृषि व खेती संबंधी जानकारी। Khetiwadi Agritech LLP द्वारा निर्मित व संचालित।

ऐप स्टोर से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करें

© 2026 Khetiwadi Agritech LLP। सभी अधिकार सुरक्षित।

Mandi Bhav/इंदौर मंडी/सभी रिपोर्ट/08 June 2026

इंदौर चोइथराम मंडी भाव 8 जून 2026 | लहसुन और प्याज में मजबूत बाजार

08 June 2026

इंदौर चोइथराम मंडी में 8 जून 2026 को लहसुन और प्याज के बाजार मजबूत रहे। सुपर लहसुन ₹18100 तक और शानदार प्याज ₹1765 तक बिका। जानें आज की आवक, तेजी-मंदी और क्वालिटी अनुसार ताजा भाव।

Quick actions

आज की रिपोर्टसभी रिपोर्टआज का मंडी भाव

किसानों तक पहुँचाएँ

यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें

WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — इंदौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।

WhatsApp पर भेजें

—

इंदौर मंडी लहसुन रिपोर्ट — 8 जून 2026मंडी की स्थिति

आज 8 जून 2026 सोमवार को इंदौर मंडी में लहसुन की आवक लगभग 7000 से 8000 कट्टों के आसपास देखने को मिली। आवक सीमित रही लेकिन बाजार में लेवाली मजबूत बनी रही। मंडी में बाहर के नए खरीदारों की सक्रियता देखने को मिली जिससे बाजार में अच्छी पकड़ बनी रही।

शनिवार के मुकाबले आज बाजार में ₹1 से ₹3 प्रति किलो तक तेजी देखने को मिली। सुपर क्वालिटी लहसुन की मांग मजबूत रही जबकि मीडियम और रनिंग क्वालिटी के माल भी अच्छे भाव में बिके। अधिकतर लहसुन ₹10,000 से ₹13,000 प्रति क्विंटल के बीच बिकती दिखाई दी जबकि शानदार और एक्स्ट्रा सुपर क्वालिटी के कुछ विशेष लॉट ₹14,000 से ₹18,100 प्रति क्विंटल तक बिके।

देसी लहसुन मंडी भावसुपर / वीआईपी क्वालिटी लहसुन
  • ₹18,100 प्रति क्विंटल — डबल बम साइज, जीएससी वैरायटी, शानदार फिनिशिंग

  • ₹17,800 प्रति क्विंटल — एक्स्ट्रा सुपर क्वालिटी लहसुन

  • ₹14,100 प्रति क्विंटल — सफेद चमकदार माल, बढ़िया फिनिशिंग

  • ₹13,100 प्रति क्विंटल — बड़ा साइज, ठोस माल

  • ₹12,700 प्रति क्विंटल — अच्छी वाइटनेस और साफ माल

मीडियम / रनिंग लहसुन
  • ₹11,800 प्रति क्विंटल — मीडियम और बड़ा मिक्स माल

  • ₹11,000 प्रति क्विंटल — मीडियम साइज, साफ क्वालिटी

  • ₹10,800 प्रति क्विंटल — लड्डू और बड़ा साइज मिक्स

  • ₹10,300 प्रति क्विंटल — मीडियम क्वालिटी ठोस माल

  • ₹9,700 प्रति क्विंटल — मीडियम और लड्डू मिक्स माल

  • ₹9,200 प्रति क्विंटल — सफेद मीडियम क्वालिटी

  • ₹8,900 प्रति क्विंटल — मीडियम साइज रनिंग माल

हल्की / पूरी / बीमारी वाली लहसुन
  • ₹6,500 प्रति क्विंटल — मीडियम क्वालिटी, हल्की बीमारी

  • ₹6,100 प्रति क्विंटल — पूरी और मीडियम मिक्स माल

  • ₹5,300 प्रति क्विंटल — हल्का डैमेज और मिक्स माल

  • ₹4,500–₹5,500 प्रति क्विंटल — पूरी साइज हल्की क्वालिटी

  • ₹4,000–₹4,500 प्रति क्विंटल — हल्की रस और बीमारी वाली लहसुन

—

इंदौर मंडी प्याज रिपोर्ट — 8 जून 2026प्याज बाजार की स्थिति

आज 8 जून 2026 सोमवार को इंदौर मंडी में प्याज की आवक लगभग 25 हजार से 32 हजार कट्टों के बीच देखने को मिली। पिछले कई दिनों से आवक लगभग स्थिर बनी हुई है। इस बार उत्पादन कम होने और बड़े साइज के प्याज कम निकलने का असर अब बाजार में साफ दिखाई देने लगा है।

मंडी में अच्छी क्वालिटी और शानदार कलर वाले प्याज की मांग बनी हुई है, लेकिन ज्यादातर माल में या तो साइज की कमी है या फिर दागी और डैमेज की समस्या देखने को मिल रही है। सुपर क्वालिटी प्याज ₹17 से ₹17.65 प्रति किलो तक बिके जबकि सामान्य बाजार स्थिर बना रहा।

बाजार में कोई बड़ी तेजी या मंदी नहीं रही। अधिकतर प्याज ₹10 से ₹14 प्रति किलो के बीच बिके जबकि सुपर और वीआईपी क्वालिटी माल ₹15 से ₹18 प्रति किलो तक बिकता दिखाई दिया। लेवाली सामान्य रही लेकिन अच्छे मालों में खरीदार सक्रिय दिखाई दिए।

प्याज मंडी भावसुपर / वीआईपी प्याज
  • ₹1,765 प्रति क्विंटल — शानदार कलर, अच्छी पत्ती, मीडियम साइज

  • ₹1,760 प्रति क्विंटल — सुपर क्वालिटी प्याज

  • ₹1,600 प्रति क्विंटल — मोटा साइज, अच्छी चमक

  • ₹1,575 प्रति क्विंटल — बढ़िया क्वालिटी, हल्का डैमेज

  • ₹1,500 प्रति क्विंटल — अच्छा कलर, मीडियम गोल प्याज

मीडियम / रनिंग प्याज
  • ₹1,400 प्रति क्विंटल — साइज ठीक लेकिन हल्का डैमेज

  • ₹1,300 प्रति क्विंटल — दागी और हल्का डैमेज माल

  • ₹1,200 प्रति क्विंटल — कालेपन और मिस वाली समस्या

  • ₹1,100 प्रति क्विंटल — रनिंग क्वालिटी प्याज

  • ₹1,000–₹1,400 प्रति क्विंटल — सामान्य बाजार रेंज

गोल्टा / गोल्टी प्याज
  • ₹1,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया बड़ा गोल्टा

  • ₹900 प्रति क्विंटल — गोल्टा और गोल्टी मिक्स

  • ₹700–₹800 प्रति क्विंटल — हल्का गोल्टा प्याज

  • ₹600 प्रति क्विंटल — छोटी साइज और हल्का माल

बाजार की मुख्य बातें
  • सुपर प्याज में ₹17–₹18 प्रति किलो तक मजबूत भाव रहे

  • बड़े साइज और बिना दाग वाले प्याज की कमी देखने को मिली

  • अधिकतर प्याज ₹10–₹14 प्रति किलो के बीच बिके

  • गोल्टा और गोल्टी प्याज में मांग सामान्य रही

  • हल्के और डैमेज प्याज में बाजार थोड़ा सुस्त रहा

  • बाजार कुल मिलाकर शनिवार जैसा स्थिर बना रहा

  • किसान धीरे-धीरे माल बेचने की रणनीति अपना रहे हैं

आलू बाजार स्थिति
  • स्टोर वाला आलू ₹10 से ₹12 प्रति किलो तक बिका

  • कुछ शानदार लॉट ₹13 प्रति किलो तक पहुंचे

  • हल्का और कमजोर आलू ₹5 से ₹10 प्रति किलो तक बिका

  • बाजार सामान्य लेकिन लेवाली सीमित रही

और रिपोर्ट देखें

Older report

इंदौर मंडी लहसुन और प्याज भाव रिपोर्ट — 6 जून 2026

06 Jun 2026

सभी रिपोर्टनवीनतम रिपोर्टआज का मंडी भाव