कोटा मंडी भाव: आज देसी लहसुन ₹12,600 के पार, जानें 16 अप्रैल 2026 की पूरी रिपोर्ट
16 April 2026
कोटा की सेठ भामाशाह मंडी में आज 16 अप्रैल 2026 को लहसुन की आवक 10,000 कट्टों तक रही। देसी लहसुन की टॉप क्वालिटी ₹12,600 और सुपर शंकर ₹11,200 प्रति क्विंटल बिकी। अच्छी कवरिंग और फिनिशिंग वाले मालों में जबरदस्त तेजी देखी गई। पूरी भाव लिस्ट यहाँ देखें।
आज 16 अप्रैल 2026 को कोटा की सेठ भामाशाह मंडी में लहसुन की आवक लगभग 9,000 से 10,000 कट्टों के बीच रही। बाजार में अच्छी कवरिंग और कड़क माल की काफी मांग देखी गई।
कोटा मंडी के प्रमुख भाव (प्रति क्विंटल) नीचे दिए गए हैं:
देसी लहसुन के भाव
सुपर टॉप क्वालिटी (एक्स्ट्रा फुल गोला/बॉक्स माल): ₹12,400 — ₹12,600
सेकंड क्वालिटी माल: ₹9,500
मीडियम क्वालिटी (लड्डू/मीडियम): ₹8,700 — ₹9,000
मीडियम-मिक्स माल: ₹7,600
दात्रा क्वालिटी (पर्दा कमजोर): ₹6,900
छर्री (बारीक) क्वालिटी: ₹5,600 — ₹6,400
टूटन/हल्की छर्री: ₹3,200
अन्य किस्में
सुपर शंकर लहसुन (बॉक्स माल): ₹11,200
बॉक्स में आई छर्री (मोटी गोली): ₹6,800 (बेहतरीन फिनिशिंग के कारण अच्छा दाम)
बाजार की मुख्य बातें
पर्दा और फिनिशिंग: जिन मालों में वाइटनेस और कवरिंग (पर्दा) मजबूत है, उन्हें बाजार में बहुत शानदार दाम मिल रहे हैं।
सीख: मंडी विशेषज्ञों का कहना है कि प्लास्टिक कैरेट्स में माल लाने से पर्दे की फिनिशिंग बनी रहती है, जिससे ₹500 तक का अधिक लाभ मिल सकता है ।
बीज उपलब्धता: 21 अप्रैल से मंडी में सूखा काटरगोला बीज उपलब्ध होने की संभावना है।
उत्पादन: इस साल देसी लहसुन में साइज की कुछ समस्या देखी गई है, अधिकतर माल मीडियम और लड्डू साइज के ही बन पाए
