मंदसौर मंडी भाव 15 अप्रैल 2026: लहसुन में भारी तेजी, मंदसौर में ₹22,000 का रिकॉर्ड भाव
15 April 2026
आज 15 अप्रैल 2026 को मंदसौर मंडी में ऊंटी लहसुन ने ₹22,000 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि नीमच में श्रेष्ठ माल ₹18,900 बिका। सोयाबीन के भाव में ₹150 की मंदी रही, वहीं चना ₹100 तेज दिखा। गेहूं, पोस्ता दाना, अलसी और मूंगफली के विस्तृत भाव और बाजार की तेजी-मंदी की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मंदसौर मंडी लहसुन भाव (प्रति क्विंटल)
ऊंटी लहसुन (Ooty Garlic):
₹22,000 (सबसे ऊँचा भाव): ट्रिपल बम साइज, बेहतरीन कवरिंग और सफेद माल।
₹17,200: डबल, सिंगल और ट्रिपल बम साइज का मिक्स माल।
₹16,600: थैलियों में पैकिंग, जबरदस्त पर्दा और सफाई वाला माल।
₹14,201: फुलगोला, एक्स्ट्रा फुलगोला और लड्डू पैटर्न मिक्स।
₹11,800: अच्छी साइज लेकिन पर्दा थोड़ा कमजोर और दातरा माल की शिकायत।
₹1,500: कालेपन और पोछेपन की शिकायत वाला माल (लड्डू से डबल बम साइज मिक्स)।
देसी लहसुन (Desi Garlic):
₹15,500: सिंगल और डबल बम साइज, एक्स्ट्रा फुलगोला, बढ़िया सफाई और कवरिंग।
₹14,200: चाकू कटिंग सफाई, मजबूत पर्दा और बढ़िया कवरिंग वाला माल।
₹12,800: लड्डू, फुलगोला और सिंगल बम साइज, स्टॉक क्वालिटी माल।
₹10,700: लड्डू और एक्स्ट्रा मीडियम पैटर्न, सफाई वाला माल।
₹9,600: मीडियम, एक्स्ट्रा मीडियम और लड्डू पैटर्न मिक्स, अच्छी कवरिंग।
₹5,500: चर्री, मीडियम और एक्स्ट्रा मीडियम, कहीं-कहीं दातरा माल शामिल।
₹5,000: मीडियम और लड्डू पैटर्न, लेकिन सेंटेड (लेमन) की काफी शिकायत।
₹4,100: बहुत अधिक सेंटेड (30% तक) और टूट-फूट वाला माल।
₹3,400: छर्री, मीडियम और एक्स्ट्रा मीडियम साइज, सेंटेड की अधिक मात्रा।
₹3,100: बारीक छर्री और मीडियम, अधिक सेंटेड माल।
₹2,500: बिल्कुल बारीक छर्री क्वालिटी, बिना सफाई वाला माल।
आज की बाजार स्थिति: मंदसौर मंडी में राजस्थान (झालावाड़ और कोटा क्षेत्र) से ऊंटी लहसुन की भारी आवक हो रही है। अच्छे पर्दा और सफाई वाले मालों के दाम मजबूत बने हुए हैं, जबकि सेंटेड और बिना सफाई वाले हल्के देसी माल में मंदी का रुख रहा।
गेहूं (Wheat)
गेहूं के भाव में कोई विशेष तेजी-मंदी नहीं रही, बाजार स्थिर रहा।
₹2,911 (लोकवन): फ्रेश और जबरदस्त क्वालिटी, पतला दाना नहीं।
₹2,450 (लोकवन): एवरेज माल, हल्की मिट्टी।
₹2,379 (147 वैरायटी): मीडियम साइज दाना।
सामान्य भाव: ₹2,300 से ₹2,600 के बीच।
सोयाबीन (Soybean)
सोयाबीन के भाव में आज ₹100 से ₹150 की गिरावट देखी गई।
₹5,600 (1135 वैरायटी): साफ और बढ़िया माल।
₹5,591 (9560 वैरायटी): सुपर बोल्ड दाना, हल्की मिट्टी।
₹5,500: साफ माल लेकिन दाना साइज में छोटा।
₹5,150: दागी और खराब दाना अधिक।
चना (Gram)
चने के भाव में आज ₹100 की तेजी रही।
₹5,401: बिल्कुल फ्रेश माल, कोई टूट-फूट नहीं।
₹5,241 (विशाल चना): अच्छी साइज, मामूली मिट्टी।
₹5,220 (देसी चना): बिना टूट-फूट वाला साफ माल।
मूंगफली (Groundnut)
मूंगफली का बाजार आज काफी शानदार और मजबूत रहा।
₹8,201: अच्छी साइज और साफ माल।
₹8,150: बोल्ड दाना, बिना किसी डैमेज के।
₹8,120: मीडियम दाना (30%), साफ माल।
₹7,981: हल्की क्वालिटी।
मेथी (Fenugreek)
मेथी के भाव में आज ₹50 से ₹75 की मंदी रही।
₹6,315: अच्छी क्वालिटी, बिना हरा दाना।
₹6,200: बोल्ड दाना, लेकिन मिट्टी और हरा दाना शामिल।
₹6,000: मीडियम दाना, मिट्टी और लाल दाना मिक्स।
₹5,690: अधिक हरा दाना और मिट्टी।
अलसी (Linseed)
अलसी के भाव में आज ₹100 से ₹150 की गिरावट दर्ज की गई।
₹7,410: बढ़िया दाना, मामूली मिट्टी।
₹7,352: काला दाना और मिट्टी की शिकायत।
₹7,000: औसत क्वालिटी, मिट्टी और काला दाना अधिक।
सरसों (Mustard)
सरसों के भाव स्थिर रहे, अच्छे मालों की मांग बनी हुई है।
₹6,512: सुपर बोल्ड दाना, मिट्टी रहित।
₹6,220: बारीक दाना और लाल दाना मिक्स।
₹6,191: दागी माल, मीडियम साइज दाना।
कृषि उपकरण व सामान — Flipkart
PartnerAffiliate disclosure. We may earn a commission if you buy via these links. Prices and stock are on Flipkart and can change.











