मंदसौर मंडी भाव 27 अप्रैल: लहसुन ₹15502, सोयाबीन ₹6091 और गेहूं में भी सुधार
27 April 2026
27 अप्रैल 2026 मंदसौर मंडी: लहसुन नीलाम की नई पद्धति 4 मई से लागू होगी। सोयाबीन ₹6000 के पार, ऊंटी लहसुन में ₹15500 तक की तेजी। देखें अलसी, सरसों और गेहूं के ताजा रेट।
मंदसौर मंडी आज अवकाश के बाद मंडी खुलने पर लहसुन और सोयाबीन में विशेष तेजी और आवक का दबाव देखा गया।
विशेष सूचना: लहसुन नीलाम पद्धति में बदलाव
मंडी प्रशासन के अनुसार, 4 मई 2026 से लहसुन का नीलाम खुली ट्रॉलियों के माध्यम से किया जाएगा। किसान भाइयों से निवेदन है कि 4 मई से अपना लहसुन कट्टों के बजाय ट्रैक्टर-ट्रॉली में खुला लेकर आएं, ताकि नीलामी प्रक्रिया तेज हो सके।
लहसुन भाव (Garlic Rates) — जोरदार लेवाली
आज ऊंटी और देसी दोनों तरह के लहसुन में बढ़िया मालों की मांग रही। बाजार स्थिर रहा, लेकिन उच्च गुणवत्ता वाले मालों को अच्छे दाम मिले।
ऊंटी लहसुन (Ooty Garlic):
एक्स्ट्रा साइज (सिंगल/डबल/ट्रिपल बम): ₹15,502 (सबसे ऊंचा भाव)
सुपर साइज (सफाई वाला): ₹15,400
एवरेज साइज (कमजोर पर्दा/दात्रा): ₹14,400
लड्डू / फुलगोला मिक्स (बेस्ट): ₹11,300
लड्डू / फुलगोला (मीडियम मिक्स): ₹9,500
देसी लहसुन (Desi Garlic):
सुपर साइज (सफेद पर्दा): ₹14,300 – ₹15,000
लड्डू / फुलगोला (बेस्ट क्वालिटी): ₹14,000
फुलगोला / लड्डू (साधारण): ₹12,500
लड्डू / एक्स्ट्रा मीडियम: ₹8,600
एवरेज मिक्स (दात्रा/फूट): ₹7,000
मीडियम / एक्स्ट्रा मीडियम: ₹6,500 – ₹6,600
छर्री / भूंगी: ₹3,300 – ₹4,300
सोयाबीन (Soybean) — ₹6,000 के पार
सोयाबीन के भाव में आज और सुधार देखा गया। आवक लगभग 4,500 बोरी रही। पिछले दो साल के बाद भाव अब ₹6,000 के स्तर के ऊपर मजबूती से टिके हैं।
मशीन क्लीन (सुपर बोल्ड): ₹6,091 (सबसे ऊंचा)
मशीन क्लीन (बेस्ट): ₹6,075
एवरेज माल (दागी/मिट्टी): ₹5,813
हल्का माल: ₹5,800
अलसी एवं सरसों (Linseed & Mustard)
अलसी (Linseed): बाजार सामान्य रहा, आवक सीमित रही।
सुपर बोल्ड माल: ₹8,750
बढ़िया माल: ₹8,650
एवरेज माल (मिट्टी मिक्स): ₹8,255 – ₹8,600
सरसों (Mustard): आवक सीमित, बाजार स्थिर।
सुपर क्वालिटी: ₹6,500 (ऊंचे में)
एवरेज माल: ₹6,267 – ₹6,270
हल्का माल: ₹6,167
अन्य फसलों के भाव (Other Crops)
गेहूं (Wheat): मालवराज गेहूं के भाव में सुधार।
लोकन (एवरेज): ₹2,545 – ₹2,550
मालवराज (बोल्ड दाना): ₹2,398 (लगभग ₹2400 के करीब)
मालवराज (पतला दाना): ₹2,320
चना (Gram): बाजार में सामान्य उतार-चढ़ाव।
विशाल चना (बेस्ट): ₹5,325 – ₹5,440
देसी चना: ₹5,110 – ₹5,174
प्याज (Onion): भाव में सुस्ती बरकरार।
सुपर क्वालिटी: ₹800 – ₹1,000
देसी प्याज (साधारण): ₹600 – ₹715
हल्का/दागी प्याज: ₹100 – ₹250
कृषि उपकरण व सामान — Flipkart
PartnerAffiliate disclosure. We may earn a commission if you buy via these links. Prices and stock are on Flipkart and can change.










