मंदसौर मंडी रिपोर्ट 4 जून 2026 | लहसुन, तिल, प्याज भाव
04 June 2026
4 जून 2026 मंदसौर मंडी में लहसुन बाजार में शानदार तेजी देखने को मिली। ऊंटी लहसुन ₹19,000 और देसी लहसुन ₹18,700 तक बिका। तिल, प्याज, रायड़ा और अलसी में भी अच्छे भाव रहे जबकि सोयाबीन बाजार थोड़ा नरम दिखाई दिया।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
🧄 लहसुन बाजार रिपोर्ट (Garlic Market Report)
आज 4 जून 2026 को मंदसौर मंडी में लहसुन की लगभग 14,000 कट्टों तक आवक देखने को मिली। मंडी में लगातार तेजी का माहौल बना हुआ है। बड़े मालों में ₹12,000 से ₹17,000 तक मजबूत भाव रहे जबकि हल्के और मीडियम मालों में भी अच्छी सुधार देखने को मिली। ऊंटी लहसुन की आवक कम रही लेकिन जो माल आया वह शानदार भाव पर बिका।
लहसुन बाजार रिपोर्ट
ऊंटी लहसुन भाव
• टॉप ऊंटी माल: ₹19,000 प्रति क्विंटल
• ऊंटी लड्डू / फुल गोला माल: ₹14,700 प्रति क्विंटल
देसी लहसुन भाव
• सुपर क्वालिटी फुल गोला माल: ₹18,700 प्रति क्विंटल
• बढ़िया सफेद फुल गोला माल: ₹16,000 – ₹16,500
• पैकिंग वाला बढ़िया माल: ₹14,280 प्रति क्विंटल
• फुल गोला / लड्डू मिक्स माल: ₹13,000 प्रति क्विंटल
• मीडियम + लड्डू मिक्स माल: ₹12,300 प्रति क्विंटल
• एक्स्ट्रा मीडियम + लड्डू माल: ₹10,000 प्रति क्विंटल
• मीडियम शानदार माल: ₹9,400 प्रति क्विंटल
• मीडियम + एक्स्ट्रा मीडियम माल: ₹9,300 प्रति क्विंटल
• छर्री + मीडियम माल: ₹8,501 प्रति क्विंटल
• साफ मीडियम माल: ₹7,800 प्रति क्विंटल
• साफ छर्री मीडियम माल: ₹7,392 प्रति क्विंटल
• मीडियम क्वालिटी माल: ₹6,900 – ₹7,000
• पूरी मीडियम माल: ₹6,100 – ₹6,300
• बारीक छर्री माल: ₹6,200 प्रति क्विंटल
• एवरेज मीडियम माल: ₹5,700 – ₹6,000
• हल्का / फूड गली माल: ₹5,300 – ₹5,400
• कली / मिट्टी वाला माल: ₹3,900 प्रति क्विंटल
बाजार स्थिति
• बड़े मालों में लगातार मजबूती बनी हुई है
• हल्के माल में भी ₹500–₹1000 तक सुधार देखने को मिला
• ऊंटी लहसुन की आवक कम लेकिन भाव मजबूत रहे
• मंडी के बाहर वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली
• किसानों में बाजार को लेकर उत्साह बना हुआ है
🌱 तिल रिपोर्ट
आज मंदसौर मंडी में लगभग 400 बोरी तिल की आवक रही। सफेद और चमकदार दाने वाले माल में शानदार भाव देखने को मिले जबकि लाल दाना और हल्के माल में कम भाव रहे।
तिल भाव
• टॉप सफेद तिल: ₹11,500 प्रति क्विंटल
• बढ़िया क्वालिटी: ₹11,300 प्रति क्विंटल
• अच्छी क्वालिटी: ₹11,200 प्रति क्विंटल
• सफेद दाना माल: ₹11,000 प्रति क्विंटल
• रनिंग मार्केट: ₹10,700 – ₹10,900
• एवरेज माल: ₹10,000 – ₹10,800
• हल्का लाल दाना माल: ₹9,500 – ₹9,621
बाजार स्थिति
• सफेद और चौड़े दाने वाले माल में अच्छी मांग
• लाल दाना और हल्के माल में दबाव
• बाजार सामान्य से मजबूत बना रहा
