मंदसौर मंडी भाव रिपोर्ट 8 जून 2026 | लहसुन, प्याज, सोयाबीन, मूंगफली भाव
08 June 2026
मंदसौर मंडी में 8 जून 2026 को लहसुन, प्याज, सोयाबीन, मूंगफली, तिल, अलसी, मेथी, गेहूं और चना के ताजा भाव जारी। जानिए आज की आवक, तेजी-मंदी और क्वालिटी अनुसार पूरे मंडी रेट।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
मंदसौर मंडी लहसुन रिपोर्ट — 8 जून 2026
आज 8 जून 2026 सोमवार को अवकाश के बाद मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक सामान्य से अधिक देखने को मिली। मंडी के अंदर लगभग 13 से 14 हजार कट्टों की आवक रही जबकि मंडी गेट के बाहर भी बड़ी संख्या में वाहन प्रतीक्षा में खड़े दिखाई दिए। सब्जी मंडी के पीछे तक वाहनों की लंबी कतार देखने को मिली।
बाजार की बात करें तो एवरेज और हल्के मालों में लेवाली थोड़ी कमजोर रही जबकि बढ़िया चाकू कटिंग, वाइट और कड़क मालों में अच्छी मांग देखने को मिली। बड़े साइज और शानदार क्वालिटी वाले कुछ लॉट ₹15000 प्रति क्विंटल से ऊपर तक बिके। वहीं हल्के और कमजोर मालों में बाजार कहीं-कहीं ₹1–₹2 प्रति किलो तक कमजोर भी दिखाई दिया।
देसी लहसुन मंडी भावटॉप / शानदार क्वालिटी लहसुन• ₹16,500 प्रति क्विंटल — देसी शानदार क्वालिटी, मजबूत कवरिंग और साफ माल
• ₹15,852 प्रति क्विंटल — बड़ी साइज, मजबूत और वाइट माल
• ₹14,900 प्रति क्विंटल — देसी फुलगोला + एक्स्ट्रा फुलगोला क्वालिटी
• ₹13,800 प्रति क्विंटल — लड्डू + फुलगोला मिक्स, अच्छी वाइटनेस
• ₹13,500 प्रति क्विंटल — लंबी कटिंग, शानदार सफाई वाला माल
• ₹13,500 प्रति क्विंटल — एक्स्ट्रा मीडियम + लड्डू पैटर्न, जोरदार क्वालिटी
• ₹13,000 प्रति क्विंटल — आधा लड्डू और आधा फुलगोला, हल्का पीलापन
मीडियम / रनिंग लहसुन• ₹11,700 प्रति क्विंटल — लड्डू पैटर्न, मजबूत कवरिंग
• ₹10,000 प्रति क्विंटल — ऊटी दातरा माल, फूट कली मिक्स
• ₹9,100 प्रति क्विंटल — मीडियम एक्स्ट्रा मीडियम, वाइट माल
• ₹8,592 प्रति क्विंटल — मीडियम + एक्स्ट्रा मीडियम क्वालिटी
• ₹8,000 प्रति क्विंटल — मिक्स साइज, हल्का कालापन
• ₹7,300 प्रति क्विंटल — छर्री भूंगी, कमजोर पर्दा फिनिशिंग
• ₹6,900 प्रति क्विंटल — मीडियम एक्स्ट्रा मीडियम क्वालिटी
• ₹6,851 प्रति क्विंटल — एवरेज मीडियम माल
• ₹6,100 प्रति क्विंटल — मीडियम साइज, जड़ वाला माल
• ₹5,900 प्रति क्विंटल — एवरेज और हल्का खराब माल
• ₹5,800 प्रति क्विंटल — छर्री भूंगी, कमजोर कवरिंग
• ₹5,600 प्रति क्विंटल — दातरा मिक्स हल्का माल
• ₹5,400 प्रति क्विंटल — बारीक छर्री माल, हल्की फिनिशिंग
• ₹5,100 प्रति क्विंटल — बारीक कली लॉट
• ₹5,000 प्रति क्विंटल — हल्का कालापन और पोचापन वाला माल
• ₹4,200 प्रति क्विंटल — बेहद हल्की क्वालिटी लहसुन
बाजार की मुख्य बातें• अवकाश के बाद मंडी में आवक का दबाव बढ़ा
• मंडी गेट के बाहर 250+ वाहन प्रतीक्षा में दिखाई दिए
• अच्छे वाइट और चाकू कटिंग मालों में मजबूत लेवाली रही
• बड़े मालों में पिछले सप्ताह जैसी तेजी नहीं दिखी
• हल्के और एवरेज मालों में बाजार कमजोर रहा
• ₹15000+ तक शानदार क्वालिटी लहसुन बिके
• हल्के से हल्का माल भी ₹4000+ के ऊपर बिकता दिखा
