मंदसौर मंडी लहसुन भाव 06 जुलाई 2026: देसी लहसुन ₹26,800 तक, हल्के माल में नरमी
06 July 2026
06 जुलाई 2026 को मंदसौर मंडी में लगभग 13–14 हजार कट्टों की लहसुन आवक रही। प्रीमियम देसी लहसुन ₹26,800 प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि हल्की और पोचा क्वालिटी के भाव कमजोर रहे। जानें आज के ताजा लहसुन भाव, आवक और बाजार का पूरा विश्लेषण।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
मंदसौर मंडी रिपोर्ट (आज का लहसुन बाजार) – 29 जून 2026
तीन दिन के अवकाश के बाद आज मंदसौर मंडी में लहसुन की अच्छी आवक देखने को मिली। मंडी के लगभग सभी शेड भरे हुए रहे और अनुमानित 13 से 14 हजार कट्टों की आवक दर्ज की गई।
ऊपरी क्वालिटी के देसी लहसुन ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और ₹26,800 प्रति क्विंटल तक के भाव मिले। हालांकि सामान्य और हल्की क्वालिटी के लहसुन में पिछले कुछ दिनों से नरमी बनी हुई है। बेहतर सफेदी, मजबूत कवरिंग और बड़े दाने वाले माल की मांग अच्छी रही, जबकि पोचा, हल्का और खराब क्वालिटी वाले माल के भाव कमजोर रहे।
आज की प्रमुख बातेंआवक: लगभग 13,000–14,000 कट्टे
बाजार: प्रीमियम माल मजबूत, हल्के माल में नरमी
बेहतरीन देसी लहसुन: ₹26,800 प्रति क्विंटल
ऊटी लहसुन: ₹21,400 प्रति क्विंटल तक
हल्की क्वालिटी: ₹4,800–₹6,300 प्रति क्विंटल
🌟 प्रीमियम देसी लहसुन – ₹26,800
⭐ शानदार देसी लहसुन – ₹25,001
⭐ एक्स्ट्रा प्रीमियम देसी – ₹24,601
⭐ प्रीमियम सफेद लहसुन – ₹23,000
⭐ सुपर देसी क्वालिटी – ₹22,300
⭐ ऊटी प्रीमियम क्वालिटी – ₹21,400
✅ देसी बढ़िया क्वालिटी – ₹19,253
✅ देसी अच्छी क्वालिटी – ₹18,700
✅ ऊटी क्वालिटी – ₹18,200
📌 मीडियम अच्छी क्वालिटी – ₹12,852
📌 मीडियम सफेद क्वालिटी – ₹11,700
🔸 हल्का माल – ₹6,300
🔸 हल्का देसी माल – ₹6,100
🔻 पोचा माल – ₹5,800
🔻 कमजोर क्वालिटी – ₹5,500
⚠️ अत्यधिक हल्का माल – ₹4,800
❌ खराब / पोचा लहसुन – ₹3,200
आज का बाजार दो हिस्सों में बंटा दिखाई दिया। जिन किसानों का लहसुन अच्छी सफेदी, मजबूत कवरिंग और बड़े दानों वाला था, उन्हें काफी अच्छे भाव मिले। वहीं पोचा, खराब, बारीक और कमजोर क्वालिटी वाले माल में खरीददारों की रुचि कम रही और भाव दबाव में रहे।
कुल मिलाकर प्रीमियम लहसुन की मांग मजबूत बनी हुई है, जबकि सामान्य क्वालिटी के माल में अभी भी नरमी का माहौल जारी है।
