नीमच मंडी भाव 16 अप्रैल 2026: लहसुन, पोस्ता दाना और कलौंजी में भारी हलचल, देखें सटीक भाव
16 April 2026
नीमच मंडी भाव 16 अप्रैल 2026: आज मंडी में लहसुन की बंपर आवक रही, वहीं पोस्ता दाना ₹1,27,000 के पार बिका। कलौंजी, धनिया और चिया सीड के भावों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सभी फसलों की लाइव क्वालिटी और सटीक रेट्स यहाँ देखें।
नीमच मंडी लहसुन भाव (Garlic Rates)
आज नीमच मंडी में लहसुन की आवक लगभग 25,000 कट्टों की रही। उत्तम क्वालिटी के लहसुन (डबल बम) ₹15,601 प्रति क्विंटल तक बिके। वहीं औसत माल में ₹500 की गिरावट दर्ज की गई। लड्डू साइज ₹9,800 से ₹12,200 के बीच रहा, जबकि मीडियम और छर्री माल ₹6,900 से ₹8,400 प्रति क्विंटल के भाव पर बिका।
पोस्ता दाना और खसखस के भाव (Poppy Seeds)
पोस्ता दाना में आज अच्छी तेजी देखी गई। सबसे उच्च क्वालिटी का बोल्ड माल ₹1,27,000 प्रति क्विंटल के ऐतिहासिक भाव पर बिका। औसत पोस्ता दाना ₹1,07,400 से ₹1,19,000 के बीच रहा। मंडी में आज पोस्ता दाना की आवक करीब 900 कट्टों की दर्ज की गई।
अन्य फसलों के भाव: कलौंजी, धनिया और मेथी
अन्य फसलों में कलौंजी का बेहतरीन ब्लैक माल ₹17,100 प्रति क्विंटल पर बिका। धनिया (ग्रीन माल) ₹13,500 और चिया सीड ₹16,800 प्रति क्विंटल तक रहा। मेथी दाना में नया माल ₹5,900 और पुराना माल ₹5,170 के भाव पर बिका। मसूर के भाव ₹7,400 से ₹7,800 प्रति क्विंटल के बीच रहे।
