नीमच मंडी भाव 23 अप्रैल: सोयाबीन ₹6000 के पार, लहसुन और औषधीय फसलों के ताजा रेट
23 April 2026
23 अप्रैल 2026 नीमच मंडी रिपोर्ट: सोयाबीन में ₹100 की तेजी के साथ भाव ₹6036 तक पहुंचे। लहसुन ₹14200 पर स्थिर। अगले 3 दिन मंडी अवकाश की सूचना और चिया सीड, शतावरी व पोस्ता दाना के लाइव रेट देखें।
लहसुन भाव (Garlic Rates)
मंडी में आवक बंपर रही और शेड पूरी तरह भरे रहे। बाजार में ऊंटी और देसी लहसुन दोनों में स्थिति स्थिर रही, हालांकि ऊंटी के कुछ लॉट्स में मामूली नरमी देखी गई।
ऊंटी लहसुन (Ooty Garlic):
मोटा माल (Top Quality): ₹14,200, ₹14,000, ₹13,800
लड्डू/बम साइज: ₹12,700, ₹12,600, ₹12,100, ₹11,200
बॉक्स क्वालिटी: ₹13,200, ₹13,000
छोटी साइज/एवरेज: ₹4,700 (बॉक्स), ₹950 (हल्का)
देशी लहसुन (Desi Garlic):
स्टॉक क्वालिटी (बेस्ट): ₹8,300
मीडियम/लड्डू: ₹5,600, ₹5,000
छर्री/मीडियम मिक्स: ₹4,500, ₹3,700
एवरेज माल: ₹3,300
सोयाबीन और गेहूं (Soybean & Wheat)
सोयाबीन (बाजार ₹100 तेज): सोयाबीन में आज अच्छी तेजी रही और कुछ श्रेष्ठ लॉट्स ₹6,000 के पार बिके।
सुपर ग्रेडिंग माल: ₹6,036 (सबसे ऊंचा)
बढ़िया साफ माल: ₹6,010
एवरेज क्वालिटी: ₹5,870
दागी/मिट्टी युक्त माल: ₹5,640, ₹5,220
गेहूं (बाजार स्थिर): आवक करीब 100-150 वाहन रही।
लोकवान (बेस्ट): ₹2,630, ₹2,575
एवरेज लोकवान: ₹2,562, ₹2,503
औषधीय फसलें (Medicinal Crops)
चिया सीड (Chia Seeds): ₹19,600, ₹18,500, ₹17,800, ₹15,500।
शतावरी (Shatavari): ₹27,900, ₹24,500।
किनोवा (Kinwa): सफेद ₹5,800, लाल किनोवा ₹10,500।
अन्य: अश्वगंधा (औसत) ₹21,600, सेमल फूल ₹2,000, मेहंदी पत्ती ₹6,200, अरंडी बीजी ₹5,250, कबीट ₹9,000।
अन्य जिंसों के भाव (Other Crops)
पोस्ता दाना: ₹1,46,000 (व्हाइट बोल्ड), ₹1,36,000, ₹1,31,500, ₹1,20,000, ₹1,11,000।
कलौंजी: ₹18,500 (सुपर ब्लैक), ₹18,000, ₹17,500, ₹14,501।
धनिया: ₹14,000 (ग्रीन), ₹13,300, ₹10,800।
अलसी: ₹9,700 (बोल्ड), ₹9,100, ₹8,800।
मसूर: ₹7,351, ₹7,341, ₹7,020, ₹6,900।
चना: ₹5,700 (कांटा), ₹5,400, ₹5,270।
कृषि उपकरण व सामान — Flipkart
PartnerAffiliate disclosure. We may earn a commission if you buy via these links. Prices and stock are on Flipkart and can change.











