Skip to main content
Khetiwadi logoKhetiwadi
होमताज़ा अपडेटट्रैक्टरमंडी भावब्लॉगकृषि जानकारीतकनीकसरकारी योजनासमाचारगैजेट्स

Khetiwadi

खेती-किसानी की जानकारी

भाषा

  • होम
  • ताज़ा अपडेट
  • ट्रैक्टर
  • मंडी भाव
  • ब्लॉग
  • कृषि जानकारी
  • तकनीक
  • सरकारी योजना
  • समाचार
  • गैजेट्स

हमसे जुड़ें

हमसे संपर्क करें
ऐप डाउनलोड करें

भाषा

भाषा

मंडी भाव

  • मंडी भाव
  • भाव तुलना
  • राज्यवार मंडी

कंटेंट

  • ब्लॉग
  • कृषि ज्ञान
  • ट्रैक्टर

जानकारी

  • हमारे बारे में
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • संपर्क

कनेक्ट

  • व्हाट्सऐप
  • ऐप डाउनलोड

Khetiwadi – मंडी भाव, ट्रैक्टर और कृषि जानकारी एक ही स्थान पर। किसानों की भरोसेमंद जानकारी – रोज़ाना भाव और खेती से जुड़े अपडेट।

कृषि व खेती संबंधी जानकारी। Khetiwadi Agritech LLP द्वारा निर्मित व संचालित।

ऐप स्टोर से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करें

© 2026 Khetiwadi Agritech LLP। सभी अधिकार सुरक्षित।

Mandi Bhav/नीमच मंडी/सभी रिपोर्ट/29 March 2026

नीमच मंडी लहसुन भाव 29 मार्च 2026: रविवार को ऐतिहासिक नीलामी, टॉप देसी लहसुन ₹21,000 बिका

29 March 2026

नीमच मंडी में आज रविवार को भी लहसुन की नीलामी हुई। 20,000 बोरी की आवक के साथ टॉप देसी लहसुन ₹21,000 तक बिका। विशेष सूचना: आगामी 30 मार्च से 3 अप्रैल तक मंडी में अवकाश रहेगा।

Quick actions

आज की रिपोर्टसभी रिपोर्टआज का मंडी भाव

किसानों तक पहुँचाएँ

यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें

WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — नीमच मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।

WhatsApp पर भेजें
मंडी फोटो (रिपोर्ट की अलग फोटो अभी नहीं)

बाजार विश्लेषण और आवक (Market Analysis & Arrival)

आज 29 मार्च 2026, रविवार को नीमच मंडी में लहसुन की लगभग 20,000 बोरी की आवक रही। रविवार को मंडी का चलना एक ऐतिहासिक घटना रही। बाजार कुल मिलाकर समान रहा, जिसमें कोई बड़ी तेजी या मंदी नहीं देखी गई। टॉप क्वालिटी के मालों में लेवाली अच्छी बनी रही।

लहसुन क्वालिटी अनुसार भाव (Garlic Quality Rates)

  • ऊंटी लहसुन (टॉप क्वालिटी): ₹18,000 — ₹21,000

  • ऊंटी फर्स्ट (बढ़िया): ₹15,700 — ₹17,000

  • बॉक्स क्वालिटी (ऊंटी): ₹14,000 — ₹14,800

  • देसी लहसुन (लड्डू टाइप): ₹8,600 — ₹9,700

  • लहसुन की कली: ₹7,100

  • एवरेज/नमी वाला माल: ₹2,400 — ₹3,500

  • लहसुन ऊपर में ₹21,000, ₹17000, ₹15700, ₹14800, ₹13000, ₹12900, ₹11100, ₹9700, ₹9000, ₹8600, ₹7400, ₹7100, ₹5000, ₹3000,₹2400 तक बिका।

मंडी अवकाश की विशेष सूचना (Important Closing Notice)

किसान भाइयों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है कि कल 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक लगातार 5 दिनों के लिए नीमच मंडी में अवकाश रहेगा। अब मंडी पुनः 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) को खुलेगी। कृपया अपनी उपज लाने से पहले इस अवकाश का ध्यान रखें।

नीमच मंडी औषधीय और चिया सीड भाव रिपोर्ट, बाजार की स्थिति और ऐतिहासिक रविवार नीलामी

आज 29 मार्च 2026 को नीमच मंडी के इतिहास में पहली बार रविवार को औषधीय उपज और चिया सीड की नीलामी हुई। मंडी में आवक सीमित रही क्योंकि किसान भाई रात और सुबह ही माल लेकर पहुंचे थे। विशेष सूचना यह है कि कल 30 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक मंडी में लगातार 5 दिनों का अवकाश रहेगा। अब अगली नीलामी 4 अप्रैल (शनिवार) को होगी

चिया सीड (Chia Seeds) के भाव

चिया सीड के बाजार में आज विभिन्न क्वालिटी के अनुसार भाव इस प्रकार रहे:

  • जेड ब्लैक (Z Black) टॉप क्वालिटी: ₹16,052 प्रति क्विंटल

  • शानदार ब्लैक माल: ₹15,600 प्रति क्विंटल

  • बढ़िया साफ माल: ₹15,300 प्रति क्विंटल

  • औसत (Average) माल: ₹14,200 प्रति क्विंटल

  • हल्का/धूल वाला माल: ₹12,000 प्रति क्विंटल

अश्वगंधा (Ashwagandha) के भाव

अश्वगंधा की आवक कल रात के मुकाबले आज बेहतर रही और नीलामी में अच्छे भाव देखने को मिले:

  • बेस्ट क्वालिटी (मिश्रित): ₹21,000 प्रति क्विंटल

  • मीडियम क्वालिटी: ₹18,000 प्रति क्विंटल

  • टुकड़ी और तार मिक्स: ₹14,000 प्रति क्विंटल

  • प्योर तार (Full Tar) माल: ₹11,000 प्रति क्विंटल

अन्य औषधीय उपज के भाव

मंडी में आज अन्य औषधियों की भी सीमित आवक रही:

  • बिल्ला (Billa): ₹7,200 प्रति क्विंटल

  • छिलका (Peel): ₹2,500 प्रति क्विंटल

  • गणपति (Ganpati औषधि): ₹615 प्रति क्विंटल

पोस्ता दाना (Poppy Seeds) के भाव

आज रविवार को पोस्ता दाना की आवक सीमित रही लेकिन नीलामी में अच्छे भाव देखने को मिले:

  • शानदार वाइट बोल्ड माल: ₹1,30,000 प्रति क्विंटल

  • बढ़िया क्वालिटी: ₹1,27,000 प्रति क्विंटल

  • मीडियम क्वालिटी: ₹1,24,000 प्रति क्विंटल

  • औसत माल (पीला दाना मिक्स): ₹1,17,200 प्रति क्विंटल

  • हल्का/बारीक माल: ₹1,06,200 — ₹1,11,000 प्रति क्विंटल

धनिया (Coriander) के भाव

धनिये की आवक और बाजार आज मजबूती पर रहे:

  • बढ़िया ग्रीन माल: ₹11,203 प्रति क्विंटल

  • ईगल क्वालिटी: ₹10,651 प्रति क्विंटल

  • बादामी क्वालिटी: ₹10,300 प्रति क्विंटल

  • डिस्कलर/हल्का माल: ₹9,350 — ₹10,126 प्रति क्विंटल

चना और डॉलर चना (Gram & Dollar Chana) के भाव

चने की आवक लगभग 350-400 बोरी रही। डॉलर चने में पुराने और नए माल की अलग-अलग कीमतें रहीं:

  • देसी चना (बोल्ड): ₹5,380 प्रति क्विंटल

  • देसी चना (एवरेज): ₹5,325 प्रति क्विंटल

  • डॉलर चना (नया बोल्ड): ₹8,861 प्रति क्विंटल

  • डॉलर चना (वाइट माल): ₹8,101 प्रति क्विंटल

  • डॉलर चना (पुराना माल): ₹7,700 प्रति क्विंटल

कलौंजी (Nigella Seeds) और अलसी (Linseed) के भाव

कलौंजी के बाजार में आज हल्की गिरावट देखी गई, जबकि अलसी में बोल्ड माल (अलसा) की अच्छी मांग रही:

  • कलौंजी (नया ब्लैक माल): ₹15,500 — ₹15,800 प्रति क्विंटल

  • कलौंजी (एवरेज): ₹12,000 प्रति क्विंटल

  • अलसा (बोल्ड अलसी): ₹7,542 प्रति क्विंटल

  • अलसी (बढ़िया माल): ₹7,476 प्रति क्विंटल

  • मेथी दाना (एवरेज): ₹5,926 प्रति क्विंटल

सोयाबीन (Soybean) के भाव और बाजार विश्लेषण

आज रविवार को नीमच मंडी में सोयाबीन की आवक लगभग 800 से 1000 बोरी रही। बाजार में आज हल्की तेजी का रुख देखा गया, जहाँ सुपर क्वालिटी का माल ₹5,800 प्रति क्विंटल तक बिका।

  • सुपर क्वालिटी (ग्रेडिंग माल): ₹5,780 प्रति क्विंटल

  • बढ़िया ठोस दाना (बिना ग्रेडिंग): ₹5,675 प्रति क्विंटल

  • ग्रेडिंग माल (साफ दाना): ₹5,671 प्रति क्विंटल

  • एवरेज माल: ₹5,200 — ₹5,300 प्रति क्विंटल

गेहूं (Wheat) के भाव और बाजार की स्थिति

गेहूं की आवक आज अच्छी रही, मंडी में लगभग 500 से 800 वाहन गेहूं लेकर पहुंचे। लोकवान (Lokwan) क्वालिटी में आज जोरदार लेवाली के कारण बेहतरीन भाव देखने को मिले, जबकि मिल क्वालिटी में बाजार स्थिर रहा।

  • लोकवान (सुपर क्वालिटी): ₹3,150 — ₹3,250 प्रति क्विंटल

  • लोकवान (एवरेज क्वालिटी): ₹2,651 प्रति क्विंटल

  • मिल्क क्वालिटी गेहूं: ₹2,244 — ₹2,350 प्रति क्विंटल

  • WS 147 वैरायटी: ₹2,235 प्रति क्विंटल

  • 350 क्वालिटी गेहूं: ₹2,200 प्रति क्विंटल

मंडी विश्लेषण और आगामी दिनों का रुझान (Market Analysis & Insights)

आज रविवार को नीमच मंडी का खुलना एक ऐतिहासिक फैसला रहा, जिससे किसानों को लंबी छुट्टी से पहले अपनी उपज बेचने का सुनहरा मौका मिला। बाजार विश्लेषण की बात करें तो लहसुन में देसी ऊटी और एक्स्ट्रा बोल्ड क्वालिटी में ₹21,000 तक के ऊंचे भाव के साथ मजबूती बनी रही। धनिया में आवक की कमी और ग्रीन माल की मांग के चलते ₹150-200 का सुधार देखा गया, जबकि कलौंजी और चिया सीड में भारी आवक के कारण बाजार में थोड़ी नरमी महसूस की गई। पोस्ता दाना और अश्वगंधा जैसे कीमती जिंसों में लेवाली काफी सक्रिय रही, जिससे भाव स्थिर और ऊंचे बने रहे।

और रिपोर्ट देखें

Newer report

नीमच मंडी भाव 4 अप्रैल 2026:लहसुन, पोस्ता दाना, धनिया और अश्वगंधा की बंपर आवक, अलसी में तेजी।

04 Apr 2026

Older report

नीमच मंडी भाव 25 मार्च 2026: लहसुन और अश्वगंधा में मजबूती, चिया सीड बंपर आवक से नरम

25 Mar 2026

सभी रिपोर्टनवीनतम रिपोर्टआज का मंडी भाव