नीमच मंडी भाव 10 जून 2026 | लहसुन, सोयाबीन, कलौंजी, चिया सीड रिपोर्ट
10 June 2026
नीमच मंडी में 10 जून 2026 को लहसुन, सोयाबीन, कलौंजी और चिया सीड में मजबूत बाजार देखने को मिला। लहसुन ₹21000, सोयाबीन ₹7400, कलौंजी ₹17650 और चिया सीड ₹19000 प्रति क्विंटल तक बिका।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — नीमच मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
रिपोर्ट की तस्वीरें
8 फोटो · टैप करें
नीमच मंडी लहसुन रिपोर्ट – 10 जून 2026
आज 10 जून 2026 बुधवार को नीमच मंडी में लहसुन की आवक लगभग 8 से 9 हजार कट्टों के आसपास रही। मंडी में देसी, ऊंटी, कश्मीरी और हिमाचल क्वालिटी का माल देखने को मिला, जिसमें कश्मीरी माल की आवक सबसे ज्यादा रही। बाजार में आज भाव लगभग स्थिर बने रहे और अच्छी क्वालिटी के माल में खरीदी मजबूत दिखाई दी।
https://www.youtube.com/shorts/FDPJl51Dtdc
देसी लहसुन के सामान्य और मीडियम माल ₹6600 से ₹10600 प्रति क्विंटल तक बिके। अच्छी सफेद पर्देदार और वजनदार क्वालिटी के लॉट ₹11900 से ₹13500 प्रति क्विंटल तक पहुंचे। वहीं छर्री और हल्की क्वालिटी के माल में ₹5350 से ₹8700 तक का बाजार रहा।
ऊंटी लहसुन में बाजार काफी मजबूत देखने को मिला। सामान्य ऊंटी माल ₹12200 से ₹16000 प्रति क्विंटल तक बिका, जबकि मोटी साइज, सिंगल बम और डबल बम क्वालिटी वाले शानदार लॉट ₹18300 से ₹21000 प्रति क्विंटल तक बिके। सिल्वर ऊंटी लहसुन की चमकदार और साफ क्वालिटी ने व्यापारियों का खास ध्यान आकर्षित किया।
मंडी में किसानों ने बताया कि बाजार फिलहाल स्थिर है, लेकिन अच्छी क्वालिटी और बेहतर फिनिशिंग वाले माल की मांग लगातार बनी हुई है। साफ-सुथरे, चमकदार और मजबूत माल को व्यापारियों ने ऊंचे भावों में खरीदा। कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में अच्छी क्वालिटी के लहसुन में मजबूती और हल्की क्वालिटी के माल में सामान्य बाजार देखने को मिला।
प्रमुख भाव सूची (रेंज)छर्री व हल्का माल — ₹5350 से ₹8700
मीडियम देसी लहसुन — ₹6600 से ₹10600
बढ़िया देसी क्वालिटी — ₹11900 से ₹13500
ऊंटी सामान्य क्वालिटी — ₹12200 से ₹16000
ऊंटी सुपर क्वालिटी — ₹18300 से ₹21000
सिल्वर ऊंटी लहसुन — ऊपरी रेंज में मजबूत भाव
कुल आवक — लगभग 8 से 9 हजार कट्टे
नीमच मंडी सोयाबीन रिपोर्ट – 10 जून 2026
आज 10 जून 2026 बुधवार को नीमच मंडी में सोयाबीन की आवक लगभग 5 से 6 हजार कट्टों के आसपास रही। मंडी में आज बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली और कल के मुकाबले सोयाबीन के भाव ₹70 से ₹90 प्रति क्विंटल तक मजबूत रहे। अच्छी क्वालिटी और मशीन क्लीन माल में खरीदी मजबूत दिखाई दी।
आज नीमच मंडी में बढ़िया साफ-सुथरी और बोल्ड दाने वाली सोयाबीन ₹7400 प्रति क्विंटल तक बिकी। इस प्रकार के माल में मिट्टी और दागी दाने की मात्रा बहुत कम रही तथा मशीन क्लीन क्वालिटी को व्यापारियों ने अच्छे भावों में खरीदा।
एवरेज और मीडियम क्वालिटी की सोयाबीन ₹6800 से ₹6900 प्रति क्विंटल के बीच बिकती दिखाई दी। इन लॉटों में हल्के दागी दाने, कटिंग माल और थोड़ी बहुत मिट्टी देखने को मिली, लेकिन बाजार में लेवाली अच्छी बनी रही।
हल्की क्वालिटी और मिट्टी वाले माल में भाव कम देखने को मिले। ज्यादा मिट्टी, डंकी माल और रिजेक्शन टाइप सोयाबीन ₹4800 से ₹6300 प्रति क्विंटल तक बिकी। किसानों के अनुसार साफ और अच्छी क्वालिटी वाले माल की मांग लगातार बनी हुई है।
कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में सोयाबीन के बाजार में मजबूती देखने को मिली और अच्छी क्वालिटी वाले माल में किसानों को बेहतर भाव प्राप्त हुए।
प्रमुख भाव सूचीमशीन क्लीन बढ़िया सोयाबीन — ₹7400
अच्छी क्वालिटी सोयाबीन — ₹7000
एवरेज क्वालिटी — ₹6800 से ₹6900
मीडियम व हल्का दागी माल — ₹6300 से ₹6875
मिट्टी व रिजेक्शन माल — ₹4800 से ₹6300
कुल आवक — लगभग 5 से 6 हजार कट्टे
बाजार रुख — ₹70 से ₹90 तक तेजी
नीमच मंडी कलौंजी रिपोर्ट – 10 जून 2026
आज 10 जून 2026 बुधवार को नीमच मंडी में कलौंजी की आवक लगभग 400 बोरी के आसपास रही। बाजार में आज कल के मुकाबले ₹200 प्रति क्विंटल तक की तेजी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी और काले दाने वाली प्रीमियम कलौंजी की मांग मजबूत बनी हुई है।
आज नीमच मंडी में बढ़िया साफ-सुथरी और प्रीमियम क्वालिटी की कलौंजी ₹17500 से ₹17650 प्रति क्विंटल तक बिकी। चमकदार काले दाने और साफ माल को व्यापारियों ने अच्छे भावों में खरीदा। झालावाड़ और आसपास के क्षेत्रों से आए किसानों के माल में अच्छी लेवाली देखने को मिली।
एवरेज क्वालिटी और हल्की डंकली वाली कलौंजी ₹17300 प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं सामान्य और हल्की क्वालिटी वाले माल में भाव कम देखने को मिले। एवरेज दाने और हल्के माल का बाजार लगभग ₹12000 प्रति क्विंटल तक रहा।
कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में कलौंजी के बाजार में मजबूती देखने को मिली और बढ़िया क्वालिटी के माल में अच्छी तेजी दर्ज की गई।
प्रमुख भाव सूचीप्रीमियम कलौंजी — ₹17500 से ₹17650
बढ़िया काला दाना — ₹17600
डंकली व एवरेज क्वालिटी — ₹17300
हल्की / सामान्य क्वालिटी — ₹12000
कुल आवक — लगभग 400 बोरी
बाजार रुख — ₹200 तक तेजी
नीमच मंडी चिया सीड और चिरायता रिपोर्ट – 10 जून 2026
आज 10 जून 2026 बुधवार को नीमच मंडी में चिया सीड और चिरायता बीज की आवक सीमित लेकिन बाजार मजबूत देखने को मिला। चिया सीड की आवक लगभग 3000 कट्टों के आसपास रही, जबकि चिरायता बीज के कई छोटे-बड़े लॉट मंडी में पहुंचे। व्यापारियों के अनुसार बाजार में लेवाली अच्छी बनी हुई है।
चिया सीड के बाजार की बात करें तो बढ़िया साफ और बोल्ड दाने वाले माल ₹18500 से ₹19000 प्रति क्विंटल तक बिके। अच्छे कलर और वजनदार माल में व्यापारियों ने मजबूत खरीदी की। वहीं हल्के पीले दाने और हल्की मिट्टी वाले एवरेज माल ₹16000 से ₹17500 प्रति क्विंटल तक बिके।
मंडी में सबसे बढ़िया चिया सीड के लॉट ₹18952 और ₹19000 प्रति क्विंटल तक बिके। साफ और चमकदार माल को अच्छी मांग मिली। दूसरी ओर मिट्टी और फसल दाने की शिकायत वाले हल्के माल में भाव घटकर ₹14000 से ₹16200 प्रति क्विंटल तक रहे।
चिरायता बीज की बात करें तो मंडी में कई किसानों ने ऊंचे भाव मिलने के बावजूद माल नहीं बेचा। कुछ लॉटों में ₹3.90 लाख से ₹5.40 लाख प्रति क्विंटल तक की बोलियां लगीं। किसानों और व्यापारियों के बीच नई फसल को लेकर काफी चर्चा देखने को मिली। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार इस बार चिरायता की खेती बड़े स्तर पर होने की संभावना है, जिससे आने वाले समय में भावों पर असर पड़ सकता है।
कुल मिलाकर आज नीमच मंडी में चिया सीड के बाजार में मजबूती और अच्छी क्वालिटी वाले माल में शानदार लेवाली देखने को मिली।
प्रमुख भाव सूचीचिया सीड भाव
प्रीमियम क्वालिटी — ₹18500 से ₹19000
बढ़िया साफ माल — ₹18700 से ₹18952
एवरेज क्वालिटी — ₹16000 से ₹17500
हल्का व मिट्टी वाला माल — ₹14000 से ₹16200
चिरायता बीज भाव
न्यूनतम बोली — ₹3.90 लाख
ऊपरी बोली — ₹5.40 लाख प्रति क्विंटल
बाजार स्थिति
चिया सीड आवक — लगभग 3000 कट्टे
बाजार रुख — मजबूत
बढ़िया माल में लेवाली — अच्छी
