रामगंजमंडी धनिया मंडी रिपोर्ट – 03 अप्रैल 2026
03 April 2026
रामगंजमंडी मंडी में 03 अप्रैल 2026 को लगभग 17,000 बोरी धनिया की आवक रही। बाजार में मजबूत मांग के कारण अधिकांश क्वालिटी में 600 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक तेजी देखने को मिली।
रामगंजमंडी 03 अप्रैल 2026 धनिया आवके 17000 बोरी मार्केट 600 से 800 रु तेज।
धनिया चालू बादामी 11000 से 11900 रु
बादामी बेस्ट खाकी 12000 रु
ईगल 11600 से 12400 रु
स्कूटर 12500-13000
रंगदार 13400 से 14400
बेस्ट रंगदार 15000 से 17500 रु
एक्स्ट्रा ग्रीन 18000 से 20000
पुराना धनिया 10400 से 11400 रु।
रामगंजमंडी की धानमंडी पिछले पांच दिनों के अवकाश के बाद मंडी परिसर में स्थित गणपति जी महाराज के विधिवत पूजन के उपरांत आज पूरी तरह से खुल गई आवके धनिये की आज 16 से 18 हजार बोरी के बीच या आसपास बनी हुई रही बाजार मार्च क्लोजिंग के दौरान भी तेजी पर बने रहे हालांकि मंडिया बंद रही लेकिन टोन तेजी का ही बना रहा कमोडिटी बाजार में भी इस दौरान 1000 से 1200 रु का उछाला देखा गया।
बाजार शुरुआत में खुलते से 800 से 1000 रु की तेजी के साथ खुले थे जो चालू ऑक्शन के दौरान 200 से 300 रु के बड़े अंतराल में चलते रहे चालू ऑक्शन के दौरान बाद में 200 से 300 रु का करेक्शन भी देखा गया दोपहर के लंच के समय तक अस्सी फीसदी माल बिक गया था बाजार 600 से 800 रु की तेजी के साथ बने हुए रहे।
लेवाली जोरदार पावरफुल व जबरदस्त बनी रही बेस्ट बादामी माल ऊपर में 12200 रु तक बिक गया वही तेजी लगभग सभी मालो में बनी रही लेकिन फिर भी हल्के चालू बादामी व ईगल मालो में तेजी मीडियम व बेस्ट रंगदार मालो की तुलना में अधिक दिखाई दी।
ऑल-ऑवर बाजार आज लगभग सभी मालो में क्वालिटी अनुसार 600 से 800 रु की तेजी पर बने हुए रहे।
कृषि उपकरण व सामान — Flipkart
PartnerAffiliate disclosure. We may earn a commission if you buy via these links. Prices and stock are on Flipkart and can change.












