रामगंजमंडी धनिया भाव 6 अप्रैल: रंगदार धनिया ₹17,500 पार, आवक 20,000 बोरी
06 April 2026
रामगंजमंडी धनिया रिपोर्ट 6 अप्रैल 2026: रंगदार धनिया ₹17,500 और एक्स्ट्रा ग्रीन ₹20,000 तक बिका। 20,000 बोरी की आवक के बीच बाजार स्थिर रहा। पूरी रिपोर्ट यहाँ देखें।
रामगंजमंडी धनिया बाजार स्थिति (6 अप्रैल 2026)
आज रामगंजमंडी में धनिये की आवक 19,000 से 20,000 बोरी के आसपास रही। बाजार की शुरुआत 100 से 150 रुपये की हल्की कमजोरी के साथ हुई थी, लेकिन लंच के बाद बाजार ने रिकवरी की और सभी मालों में स्थिर (Steady) पोजीशन बनी रही। शुरुआत में लेवाली कुछ कमजोर दिखी, लेकिन बाद में मीडियम और बेस्ट क्वालिटी के रंगदार मालों में अच्छी डिमांड निकलने से बाजार संभल गया।
धनिया क्वालिटी अनुसार ताज़ा भाव (New Dhaniya Rates)
आज मंडी में धनिये की विभिन्न क्वालिटी के भाव इस प्रकार रहे:
एक्स्ट्रा ग्रीन धनिया: ₹18,000 से ₹20,000 प्रति क्विंटल।
बेस्ट रंगदार: ₹15,000 से ₹17,500 प्रति क्विंटल।
रंगदार: ₹13,400 से ₹14,400 प्रति क्विंटल।
स्कूटर क्वालिटी: ₹12,500 से ₹13,000 प्रति क्विंटल।
ईगल क्वालिटी: ₹11,700 से ₹12,400 प्रति क्विंटल।
बादामी (चालू/बेस्ट): ₹11,200 से ₹11,900 प्रति क्विंटल।
पुराना धनिया: ₹10,400 से ₹11,400 प्रति क्विंटल।
