रामगंजमंडी धनिया भाव 5 मई 2026: आवक घटी पर बाजार ₹150 तक मंदा
05 May 2026
रामगंजमंडी में 05 मई 2026 को धनिया आवक घटकर 1800 बोरी रह गई। लेवाली कमजोर होने से बाजार ₹100-150 प्रति क्विंटल मंदा रहा। धनिया ईगल ₹13100 और बेस्ट रंगदार ₹17800 तक बिका। खराब मौसम के बीच ऑक्शन में कमजोरी देखी गई।
आज 05 मई 2026 को रामगंजमंडी में धनिया बाजार में कल की तेजी के विपरीत गिरावट का रुख देखा गया। आवक में बड़ी कमी के बावजूद लेवाली कमजोर रही, जिससे भाव नीचे आए।
धनिया भाव रिपोर्ट (रामगंजमंडी)
बादामी: ₹11,500 से ₹12,100
बेस्ट बादामी: ₹12,200
ईगल: ₹12,400 से ₹13,100
बेस्ट ईगल: ₹13,200
स्कूटर: ₹13,300 से ₹14,200
रंगदार: ₹14,500 से ₹15,700
बेस्ट रंगदार: ₹16,200 से ₹17,800
पुराना धनिया: ₹11,000 से ₹12,000
बाजार विश्लेषण और आवक
मंडी में धनिये की आवक आज घटकर मात्र 1,800 बोरी के आसपास रह गई। शुरुआत से ही बाजार पिछले कल की तुलना में 100 से 150 रुपये प्रति क्विंटल मंदा खुला। ऑक्शन के दौरान भी कमजोरी बनी रही और अंत में बाजार सुस्ती के साथ ही बंद हुए।
लेवाली आज आवक कम होने के बावजूद कमजोर बनी रही। कल जो बाजार में उछाल देखा गया था, वह आज पूरी तरह गायब रहा और बाजार 100 से 150 रुपये तक टूट गए।
मौसम का प्रभाव
क्षेत्र में मौसम का मिजाज कल दोपहर के बाद से ही बिगड़ा हुआ है। कल हल्की बारिश हुई थी और आज सुबह से भी बादल छाए रहे। दिन में रुक-रुककर हल्की व तेज हवाएं चलती रहीं। हालांकि दिन में धूप खिली रही, लेकिन मौसम की अनिश्चितता और कमजोर लेवाली के कारण बाजार में मंदी का माहौल हावी रहा।
