मंदसौर मंडी भाव 15 अप्रैल 2026: लहसुन में भारी तेजी, मंदसौर में ₹22,000 का रिकॉर्ड भाव
15 April 2026
आज 15 अप्रैल 2026 को मंदसौर मंडी में ऊंटी लहसुन ने ₹22,000 का रिकॉर्ड स्तर छुआ, जबकि नीमच में श्रेष्ठ माल ₹18,900 बिका। सोयाबीन के भाव में ₹150 की मंदी रही, वहीं चना ₹100 तेज दिखा। गेहूं, पोस्ता दाना, अलसी और मूंगफली के विस्तृत भाव और बाजार की तेजी-मंदी की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
मंदसौर मंडी लहसुन भाव (प्रति क्विंटल)
ऊंटी लहसुन (Ooty Garlic):
₹22,000 (सबसे ऊँचा भाव): ट्रिपल बम साइज, बेहतरीन कवरिंग और सफेद माल।
₹17,200: डबल, सिंगल और ट्रिपल बम साइज का मिक्स माल।
₹16,600: थैलियों में पैकिंग, जबरदस्त पर्दा और सफाई वाला माल।
₹14,201: फुलगोला, एक्स्ट्रा फुलगोला और लड्डू पैटर्न मिक्स।
₹11,800: अच्छी साइज लेकिन पर्दा थोड़ा कमजोर और दातरा माल की शिकायत।
₹1,500: कालेपन और पोछेपन की शिकायत वाला माल (लड्डू से डबल बम साइज मिक्स)।
देसी लहसुन (Desi Garlic):
₹15,500: सिंगल और डबल बम साइज, एक्स्ट्रा फुलगोला, बढ़िया सफाई और कवरिंग।
₹14,200: चाकू कटिंग सफाई, मजबूत पर्दा और बढ़िया कवरिंग वाला माल।
₹12,800: लड्डू, फुलगोला और सिंगल बम साइज, स्टॉक क्वालिटी माल।
₹10,700: लड्डू और एक्स्ट्रा मीडियम पैटर्न, सफाई वाला माल।
₹9,600: मीडियम, एक्स्ट्रा मीडियम और लड्डू पैटर्न मिक्स, अच्छी कवरिंग।
₹5,500: चर्री, मीडियम और एक्स्ट्रा मीडियम, कहीं-कहीं दातरा माल शामिल।
₹5,000: मीडियम और लड्डू पैटर्न, लेकिन सेंटेड (लेमन) की काफी शिकायत।
₹4,100: बहुत अधिक सेंटेड (30% तक) और टूट-फूट वाला माल।
₹3,400: छर्री, मीडियम और एक्स्ट्रा मीडियम साइज, सेंटेड की अधिक मात्रा।
₹3,100: बारीक छर्री और मीडियम, अधिक सेंटेड माल।
₹2,500: बिल्कुल बारीक छर्री क्वालिटी, बिना सफाई वाला माल।
आज की बाजार स्थिति: मंदसौर मंडी में राजस्थान (झालावाड़ और कोटा क्षेत्र) से ऊंटी लहसुन की भारी आवक हो रही है। अच्छे पर्दा और सफाई वाले मालों के दाम मजबूत बने हुए हैं, जबकि सेंटेड और बिना सफाई वाले हल्के देसी माल में मंदी का रुख रहा।
गेहूं (Wheat)
गेहूं के भाव में कोई विशेष तेजी-मंदी नहीं रही, बाजार स्थिर रहा।
₹2,911 (लोकवन): फ्रेश और जबरदस्त क्वालिटी, पतला दाना नहीं।
₹2,450 (लोकवन): एवरेज माल, हल्की मिट्टी।
₹2,379 (147 वैरायटी): मीडियम साइज दाना।
सामान्य भाव: ₹2,300 से ₹2,600 के बीच।
