मंदसौर मंडी भाव: आज ऊटी लहसुन ₹23,200 के पार, देखें 16 अप्रैल 2026 की पूरी रिपोर्ट
16 April 2026
मंदसौर मंडी में आज 16 अप्रैल 2026 को ऊटी लहसुन के भाव में जोरदार उछाल देखा गया, जहां टॉप क्वालिटी ₹23,200 प्रति क्विंटल तक बिकी। वहीं देसी लहसुन ₹12,800 तक रही। मंडी में करीब 18,000 कट्टों की आवक दर्ज की गई। पूरी भाव लिस्ट और बाजार की तेजी-मंदी की रिपोर्ट यहाँ पढ़ें।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
आज 16 अप्रैल 2026 को मंदसौर मंडी में लहसुन के भाव की विस्तृत जानकारी नीचे दी गई है। मंडी में ऊटी, देसी और हिमाचल जैसी विभिन्न श्रेणियों के लहसुन की आवक रही।
ऊटी लहसुन (Ooty Garlic) के भाव
ऊटी लहसुन ने आज मंडी में जबरदस्त प्रदर्शन किया है:
सुपर टॉप क्वालिटी (Single/Double/Triple Bomb): ₹23,200 प्रति क्विंटल
टॉप क्वालिटी (Full Gola/Bomb Size): ₹17,000 - ₹17,900 प्रति क्विंटल
मीडियम-लड्डू पैटर्न (अच्छी फिनिशिंग): ₹14,600 - ₹15,700 प्रति क्विंटल
लड्डू और फुलगोला मिक्स: ₹11,000 - ₹13,000 प्रति क्विंटल
मीडियम और एक्स्ट्रा मीडियम: ₹9,000 प्रति क्विंटल
हल्की क्वालिटी (छर्री/बारीक): ₹6,600 प्रति क्विंटल
देशी लहसुन (Desi Garlic) के भाव
देशी लहसुन में क्वालिटी के अनुसार भाव में काफी अंतर देखा गया:
सुपर क्वालिटी (Laddoo/Full Gola): ₹12,800 प्रति क्विंटल
बड़ी साइज (Average Pattern): ₹8,000 - ₹8,800 प्रति क्विंटल
लड्डू पैटर्न (Clean & White): ₹9,453 प्रति क्विंटल
मीडियम-लड्डू मिक्स: ₹7,251 - ₹7,700 प्रति क्विंटल
मीडियम क्वालिटी: ₹4,600 - ₹6,600 प्रति क्विंटल
छर्री और हल्की क्वालिटी: ₹3,400 - ₹4,000 प्रति क्विंटल
बारीक और खराब माल: ₹2,200 - ₹2,600 प्रति क्विंटल
अन्य किस्में
सुपर शंकर लहसुन (Super Shankar): ₹10,800 प्रति क्विंटल
हिमाचल लहसुन (Himachal Garlic): ₹8,800 प्रति क्विंटल (किसान ने इस भाव पर बेचने से मना कर दिया)
बाजार की स्थिति और आवक
आवक: मंडी में लगभग 15,000 से 18,000 कट्टों की आवक रही। मंडी गेट के बाहर भी 350-400 वाहनों की कतार देखी गई।
तेजी-मंदी: बाजार कल के समान ही रहा। अच्छे, पर्दे वाले और क्वालिटी माल की मांग मजबूत बनी हुई है।
विशेष समस्या: इस साल कई लॉट में 'सेंटेड' (खराब होने वाले) लहसुन की समस्या देखी जा रही है, जिससे भाव पर असर पड़ रहा है।
