मंदसौर मंडी रिपोर्ट: 14000 बोरी आवक के बीच लहसुन में जोरदार तेजी, ऊटी 21800₹ तक
27 May 2026
मंदसौर मंडी में आज लगभग 14000 बोरी आवक रही। बढ़िया लहसुन में खरीदी मजबूत रही और ऊटी लहसुन 21800₹ तक बिका। देशी लहसुन में भी तेजी दिखाई दी जबकि कमजोर माल में बाजार समान रहा। सोयाबीन, गेहूं और धनिये में भी अच्छे भाव देखने को मिले।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
मंदसौर मंडी में 14000 बोरी आवक, लहसुन में बाजार समान
आज मंदसौर मंडी में लगभग 14000 बोरी आवक दर्ज की गई। बाजार समान तो कहीं कही बढ़िया ठोस क्वालिटी के लहसुन में तेज़ी देखने को मिली। व्यापारियों की सक्रियता के कारण मंडी में तेजी का माहौल बना रहा।
ऊटी लहसुन में अच्छी मांग, 21800₹ तक पहुंचे भाव
ऊटी लहसुन की अच्छी क्वालिटी में खरीदारों की मांग बढ़िया दिखाई दी। ऊंचे भावों पर लगातार खरीदी होने से बाजार में तेजी बनी रही।
आज ऊटी लहसुन के प्रमुख भाव इस प्रकार रहे — 21800₹, 16800₹, 13900₹, ।
देशी लहसुन में बढ़िया माल तेज, कमजोर माल समान
देशी लहसुन की अच्छी क्वालिटी में बाजार मजबूत दिखाई दिया जबकि कमजोर क्वालिटी में बाजार समान अथवा हल्का कमजोर रहा। मंडी में खरीदार सक्रिय दिखाई दिए और अच्छी क्वालिटी के माल में मजबूत तेजी दर्ज की गई।
देशी लहसुन के प्रमुख भाव इस प्रकार रहे —
18200₹, 17000₹, 16753₹, 16700₹, 16300₹, 16153₹, 16100₹, 14899₹, 14010₹, 13500₹, 13002₹, 11800₹, 10800₹, 9900₹, 8200₹, 8000₹, 7400₹, 6700₹, 6600₹, 6500₹, 6400₹, 6100₹, 5400₹, 5000₹, 4700₹, 4500₹, 4300₹, 4000₹,।
सोयाबीन में बीज मांग से अच्छे भाव
सोयाबीन में आवक कमजोर रही तथा बाजार समान दिखाई दिया।
व्यापारियों की सक्रिय खरीदी एवं बीज की बढ़ती मांग के कारण अच्छे भाव देखने को मिले।
आज सोयाबीन के प्रमुख भाव इस प्रकार रहे — 8000₹, 7601₹, 7094₹, 6960₹, 6600₹, 2800₹, ।
मूंगफली और अलसी बाजार अपडेट
मूंगफली की आवक अच्छी बनी रही तथा बाजार समान दिखाई दिया।
मूंगफली के प्रमुख भाव रहे — 8900₹, 7500₹, 7000₹, 4600₹,।
अलसी की आवक लगभग 1800 से 2000 बोरी रही। बाजार कहीं कमजोर तो कहीं समान दिखाई दिया।
अलसी के प्रमुख भाव रहे — 9200₹, 8900₹, 8601₹, ।
मेथी की आवक लगभग 400 से 500 बोरी रही। बाजार समान दिखाई दिया।
मेथी के प्रमुख भाव रहे — 6852₹, 6052₹, 5800₹, ।
