मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक घटी, ऊटी और देशी लहसुन के भाव मजबूत बाज़ार बढ़िया मालो में 200₹ से 400₹ तक तेज रहा
29 May 2026
अवकाश के बाद मंदसौर मंडी खुली। ऊटी लहसुन की आवक कम रही जबकि देशी लहसुन की आवक अच्छी देखने को मिली। बढ़िया माल के भाव ₹12,000 से ₹16,882 प्रति क्विंटल तक रहे।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — मंदसौर मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
29 मई 2026 मंदसौर मंडी में लहसुन की आवक घटी, बढ़िया माल के भाव मजबूत
आज 29 मई 2026 को अवकाश के बाद आज मंदसौर मंडी फिर से खुली। पिछले कुछ दिनों की तुलना में लहसुन की आवक में धीरे-धीरे कमी देखने को मिल रही है। ऊटी लहसुन की आवक अब मंडी में काफी कम हो चुकी है, जबकि देशी लहसुन की आवक अच्छी मात्रा में बनी हुई है।
अगर ऊटी लहसुन के भाव की बात करें, तो बढ़िया क्वालिटी का माल आज भी मंडी में अच्छे दामों पर बिकता नजर आया।
वहीं देशी लहसुन में आवक अधिक रहने के बावजूद अच्छी क्वालिटी का माल ₹12,000 से ₹15,000 प्रति क्विंटल तक बिका।
ऊटी लहसुन के भाव में तेजी, बढ़िया माल की मजबूत बोली
मंडी चालू होने के बाद शुरुआत में ऊटी लहसुन ऊपर में 15000₹, 14481₹, 13500₹, 9500₹, 7700₹,
देशी लहसुन की आवक बढ़ी, बढ़िया माल ₹16,882 तक बिका। बाज़ार बढ़िया मालो में 200₹ से 400₹ तक तेज रहा
देशी लहसुन ऊपर में कुछ इस प्रकार बिका :-
box quality garlic बढ़िया एक्स्ट्रा फुल गोला - 16882₹, 16400₹, 16300₹, 15200₹, 14500₹,
लहसुन फुल गोला 14000₹, 13800₹, 13481₹, 12991₹,
बढ़िया ठोस लड्डू लहसुन 10001₹, 9100₹, 8600₹,
मीडियम लहसुन 7800₹, 7320₹, 7020₹,
लहसुन हल्का मीडियम 6000₹, 5900₹, 5680₹, 5500₹, 4900₹, 4780₹, 4600₹,
सभी प्रमुख कृषि उपज 29 मई 2026 मंदसौर मंडी में बाजार में सुधार
29 मई 2026 को अवकाश के बाद मंदसौर मंडी में सभी प्रमुख कृषि उपज की आवक देखने को मिली। आज मंडी में प्याज, सोयाबीन, सरसों और अलसी के भाव में सुधार देखने को मिला। कई फसलों में पिछले बाजार की तुलना में तेजी दर्ज की गई। किसानों की मंडी में अच्छी उपस्थिति रही और क्वालिटी अनुसार व्यापार जारी रहा।
मंदसौर मंडी में प्याज के भाव में तेजी
आज मंदसौर मंडी में प्याज के बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। पिछले बाजार की तुलना में बड़े और मोटे प्याज में ₹300 से ₹400 तक सुधार रहा जबकि छोटे और एवरेज प्याज में भी ₹200 तक तेजी देखने को मिली। अच्छी साइज और साफ माल मजबूत दामों पर बिके।
प्याज के प्रमुख भाव:
• बड़ी साइज प्याज — ₹1,600 प्रति क्विंटल
• अच्छी क्वालिटी प्याज — ₹1,413 प्रति क्विंटल
• बड़े मोटे प्याज — ₹1,361 प्रति क्विंटल
• गोल्टा प्याज — ₹621 प्रति क्विंटल
• छोटी साइज प्याज — ₹530 प्रति क्विंटल
सोयाबीन बाजार में सुधार, अच्छी क्वालिटी को मिले मजबूत भाव
मंदसौर मंडी में आज सोयाबीन के बाजार में भी सुधार देखने को मिला। रनिंग मालों में ₹100 से ₹150 तक तेजी रही जबकि बीज क्वालिटी और फ्रेश माल अच्छे भावों पर बिके। मंडी में आवक अच्छी रही और शेड पूरी तरह भरे नजर आए।
सोयाबीन के प्रमुख भाव:
• 1135 वैरायटी सोयाबीन — ₹8,200 प्रति क्विंटल
• फ्रेश मशीन क्वालिटी — ₹7,921 प्रति क्विंटल
• 9560 वैरायटी — ₹7,500 प्रति क्विंटल
• बढ़िया रनिंग माल — ₹7,400 प्रति क्विंटल
• रनिंग ग्रेड माल — ₹7,340 प्रति क्विंटल
• एवरेज सोयाबीन — ₹7,300 प्रति क्विंटल
• मीडियम क्वालिटी — ₹7,200 प्रति क्विंटल
• पुराना और मिट्टी वाला माल — ₹6,500 प्रति क्विंटल
मंदसौर मंडी में गेहूं के भाव सामान्य
आज मंडी में गेहूं का व्यापार सामान्य बना रहा। एवरेज माल ₹2400 से ₹2600 प्रति क्विंटल की रेंज में बिके जबकि पके और अच्छे दाने वाले मालों को बेहतर भाव मिले। मालवराज गेहूं में भी सुधार देखने को मिला।
गेहूं के प्रमुख भाव:
• बढ़िया पका हुआ गेहूं — ₹2,500 प्रति क्विंटल
• अच्छी क्वालिटी गेहूं — ₹2,459 प्रति क्विंटल
• मीडियम गेहूं — ₹2,430 प्रति क्विंटल
• एवरेज गेहूं — ₹2,400 प्रति क्विंटल
सरसों के बाजार में मजबूती बनी रही
मंदसौर मंडी में आज सरसों की आवक कम रही लेकिन बाजार मजबूत बना रहा। फ्रेश और बोल्ड दाने वाले मालों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली। पुराने माल भी ₹7000 से ऊपर के भाव में बिके।
सरसों के प्रमुख भाव:
• फ्रेश बोल्ड दाना सरसों — ₹7,487 प्रति क्विंटल
• अच्छी क्वालिटी सरसों — ₹7,220 प्रति क्विंटल
• बढ़िया दाना सरसों — ₹7,195 प्रति क्विंटल
• पुराना सरसों माल — ₹7,150 प्रति क्विंटल
अलसी के भाव में भी तेजी
आज मंदसौर मंडी में अलसी की आवक लगभग 9000 बोरी के आसपास रही। बाजार में ₹150 से ₹200 तक तेजी देखने को मिली। अच्छी क्वालिटी और साफ दाने वाली अलसी ऊंचे भाव में बिकी जबकि मिट्टी और मिक्स माल अपेक्षाकृत कम भाव में बिके।
अलसी के प्रमुख भाव:
• बढ़िया अलसी — ₹9,480 प्रति क्विंटल
• अच्छी क्वालिटी अलसी — ₹9,460 प्रति क्विंटल
• एवरेज अलसी — ₹9,150 प्रति क्विंटल
• मिक्स क्वालिटी अलसी — ₹8,900 प्रति क्विंटल
