नीमच मंडी रिपोर्ट 5 जून 2026: लहसुन, सोयाबीन, पोस्ता दाना, अश्वगंधा व औषधि उपज भाव
05 June 2026
नीमच मंडी में 5 जून 2026 को लहसुन, सोयाबीन, पोस्ता दाना, अश्वगंधा और औषधि उपजों के ताजा भाव। जानें मंडी आवक, तेजी-मंदी और क्वालिटी अनुसार लाइव बाजार रिपोर्ट।
Quick actions
किसानों तक पहुँचाएँ
यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें
WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — नीमच मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।
नीमच मंडी रिपोर्ट — 5 जून 2026 (शुक्रवार)
नीमच मंडी में आज लहसुन, सोयाबीन और औषधि उपजों में अच्छी आवक देखने को मिली। लहसुन में सुपर क्वालिटी और मजबूत पर्दा वाले माल की मांग मजबूत बनी रही, जबकि सोयाबीन बाजार में लगातार गिरावट का असर दिखाई दिया। औषधि बाजार में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियों और बीजों ने व्यापारियों का ध्यान आकर्षित किया। मंडी में किसानों की अच्छी संख्या रही और कई उपजों में क्वालिटी अनुसार अच्छे भाव देखने को मिले।
मंडी स्थितिवार: शुक्रवार
स्थान: नीमच मंडी
सूचना: 6 जून शनिवार को मंडी चालू रहेगी (महीने का पहला शनिवार होने के कारण नीलामी कार्य जारी रहेगा)
लहसुन आवक: लगभग 6000–9000 गट्टे
सोयाबीन आवक: लगभग 3000–6000 गट्टे
लहसुन मंडी भाव (नीमच)
आज नीमच मंडी में ऊटी और देसी लहसुन दोनों की अलग-अलग क्वालिटी में व्यापार देखने को मिला। सुपर क्वालिटी, मजबूत पर्दा और सिंगल-डबल बम माल में अच्छी मांग बनी रही। ऊटी क्वालिटी के अच्छे माल में तेजी रही जबकि हल्की और पोच क्वालिटी के माल में बाजार सामान्य से कमजोर रहा।
ऊटी लहसुन भाव₹18,500 प्रति क्विंटल — सुपर ऊटी क्वालिटी
₹18,000 प्रति क्विंटल — सिंगल-डबल बूम, शानदार फिनिशिंग
₹17,950 प्रति क्विंटल — ऊटी माल
₹17,900 प्रति क्विंटल — सिंगल-डबल बम माल
₹17,700 प्रति क्विंटल — मजबूत पर्दा, शानदार क्वालिटी
₹16,500 प्रति क्विंटल — लड्डू + सिंगल बम
₹15,300 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू + सिंगल बूम
₹14,600 प्रति क्विंटल — मजबूत पर्दा क्वालिटी
₹14,200 प्रति क्विंटल — ऊटी क्वालिटी
₹12,600 प्रति क्विंटल — रियावन सिल्वर क्वालिटी
ऊटी लहसुन बाजार स्थिति
सुपर क्वालिटी ऊटी माल में तेजी देखने को मिली
मजबूत पर्दा और अच्छी वाइटनेस वाले माल की मांग मजबूत रही
सिंगल-डबल बम और लड्डू साइज माल में ₹500–₹700 तक तेजी रही
साफ-सुथरी फिनिशिंग वाले माल को ऊपरी भाव मिले
₹13,600 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू क्वालिटी
₹13,500 प्रति क्विंटल — देसी लड्डू माल
₹13,000 प्रति क्विंटल — लड्डू क्वालिटी
₹12,000 प्रति क्विंटल — सिंगल-डबल पर्दा मिश्रित
₹12,000 प्रति क्विंटल — देसी क्वालिटी
₹10,500 प्रति क्विंटल — वजनदार माल
₹10,100 प्रति क्विंटल — दातना माल
₹9,500 प्रति क्विंटल — खराबी व सिंटेक शिकायत
₹9,500 प्रति क्विंटल — दूसरी मीडियम क्वालिटी
₹9,200 प्रति क्विंटल — फूड क्वालिटी, डैमेज पर्दा
₹9,000 प्रति क्विंटल — छोटी साइज देसी
₹6,500 प्रति क्विंटल — पोच व हल्का माल
₹5,250 प्रति क्विंटल — छर्री माल
₹5,200 प्रति क्विंटल — छर्री माल
₹1,600 प्रति क्विंटल — हल्की क्वालिटी
₹1,500 प्रति क्विंटल — बिना सफाई फिनिशिंग
₹1,100 प्रति क्विंटल — हल्की देसी क्वालिटी
देसी लहसुन बाजार स्थिति
देसी एवरेज माल में बाजार सामान्य रहा
अच्छी सफाई और मजबूत पर्दा वाले माल की मांग बनी रही
हल्की, पोच और छर्री क्वालिटी के माल में दबाव देखने को मिला
खराबी और सिंटेक शिकायत वाले माल के भाव कमजोर रहे
सोयाबीन मंडी भाव (नीमच)
नीमच मंडी में सोयाबीन बाजार में आज भी गिरावट देखने को मिली। बाजार लगभग ₹100 से ₹200 तक नीचे रहा। अच्छी क्वालिटी के सीमित लॉट ऊपरी भाव तक बिके, जबकि कमजोर, कटिंग, रिजेक्ट और दागी माल में दबाव बना रहा। साफ और बोल्ड दाना वाली क्वालिटी को बेहतर भाव मिले।
सोयाबीन भाव₹6,872 प्रति क्विंटल — टॉप क्वालिटी, बोल्ड दाना
₹6,851 प्रति क्विंटल — जोरदार क्वालिटी
₹6,841 प्रति क्विंटल — हल्की मिट्टी शिकायत
₹6,840 प्रति क्विंटल — बोल्ड दाना
₹6,800 प्रति क्विंटल — साफ माल
₹6,800 प्रति क्विंटल — हल्की मिट्टी शिकायत
₹6,730 प्रति क्विंटल — नई हरी सोयाबीन
₹6,720 प्रति क्विंटल — बोल्ड दाना
₹6,700 प्रति क्विंटल — कटिंग माल मिश्रित
₹6,451 प्रति क्विंटल — पाउडर शिकायत
₹6,400 प्रति क्विंटल — रिजेक्ट मिश्रित
₹6,350 प्रति क्विंटल — हल्की क्वालिटी
₹6,141 प्रति क्विंटल — हल्की क्वालिटी
₹6,000 प्रति क्विंटल — साधारण माल
₹5,200 प्रति क्विंटल — रिजेक्ट सोयाबीन
₹4,500 प्रति क्विंटल — हल्की मिट्टी व डंकल
गेहूं बाजार
आज गेहूं बाजार सामान्य स्थिति में रहा। बाजार में किसी विशेष तेजी या मंदी की स्थिति देखने को नहीं मिली। सामान्य क्वालिटी के माल की नियमित खरीदी जारी रही।
पोस्तादाना (खसखस) और नई अश्वगंधा बाजार रिपोर्ट — नीमच मंडी
आज नीमच मंडी में पोस्तादाना (खसखस) और नई अश्वगंधा की जड़ों के बाजार में अच्छी हलचल देखने को मिली। पोस्तादाना में अच्छी क्वालिटी वाले माल में ₹2000 से ₹3000 तक तेजी रही, जबकि हल्के एवरेज माल में भी ₹1000 से ₹2000 तक की मजबूती देखने को मिली। नई अश्वगंधा की जड़ों में भी क्वालिटी अनुसार अच्छे भाव देखने को मिले। किसानों की अच्छी आवक रही और कई क्वालिटी के माल ऊपरी भाव तक बिके।
पोस्तादाना / खसखस बाजार स्थितिआवक लगभग 400–450 बोरी रही
अच्छे गुलाब और त्रिशूल क्वालिटी माल में तेजी रही
रनिंग और एवरेज माल में भी सुधार देखने को मिला
टीनोप और एक्स्ट्रा टीनोप क्वालिटी में ऊपरी भाव बने रहे
क्वालिटी अनुसार ₹1 लाख से ₹1.60 लाख तक बाजार देखने को मिला
पोस्तादाना / खसखस भाव
₹1,60,000 प्रति क्विंटल तक — एक्स्ट्रा टीनोप क्वालिटी
₹1,50,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया एक्स्ट्रा टीनोप
₹1,40,000 प्रति क्विंटल — टीनोप क्वालिटी
₹1,30,000 प्रति क्विंटल — सेमी टीनोप क्वालिटी
₹1,25,000 प्रति क्विंटल — सेमी टीनोप क्वालिटी
₹1,19,200 प्रति क्विंटल — बेस्ट त्रिशूल क्वालिटी
₹19,000 प्रति क्विंटल — एवरेज गुलाबी क्वालिटी
₹19,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी
₹18,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी
₹17,800 प्रति क्विंटल — एवरेज क्वालिटी
₹16,000 प्रति क्विंटल — त्रिशूल क्वालिटी
₹14,600 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी
₹14,000 प्रति क्विंटल — टीनोप क्वालिटी
₹13,600 प्रति क्विंटल — वाइटनेस अच्छी, बारीक दाना
₹13,500 प्रति क्विंटल — बोल्ड दाना गुलाब क्वालिटी
₹13,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी
₹13,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी
₹7,000 प्रति क्विंटल — रनिंग क्वालिटी
नई अश्वगंधा जड़ बाजार स्थिति
नई अश्वगंधा की जड़ों में आज लगभग 8000 बोरी के आसपास आवक देखने को मिली। पाउडर क्वालिटी और वजनदार माल में अच्छे भाव बने रहे जबकि हल्के खेतबूझ और पतले तार वाले माल में बाजार नीचे देखने को मिला। पिछले साल की तुलना में इस बार उत्पादन ज्यादा होने से बाजार में दबाव बना हुआ है, लेकिन फिर भी अच्छी क्वालिटी के माल में मजबूत खरीद देखने को मिली।
नई अश्वगंधा जड़ भाव
₹27,667 प्रति क्विंटल — पाउडर क्वालिटी, ठोस वजनदार माल
₹27,000 प्रति क्विंटल — टॉप क्वालिटी माल
₹23,000 प्रति क्विंटल — पाउडर क्वालिटी
₹22,900 प्रति क्विंटल — अच्छी वाइटनेस पाउडर क्वालिटी
₹13,900 प्रति क्विंटल — पतले-मोटे तार मिश्रित
₹13,700 प्रति क्विंटल — साधारण क्वालिटी
₹13,500 प्रति क्विंटल — खेतबूझ क्वालिटी
₹13,300 प्रति क्विंटल — हल्की खेतबूझ क्वालिटी
₹12,000 से ₹13,000 प्रति क्विंटल — सामान्य क्वालिटी बाजार
₹11,900 प्रति क्विंटल — पतले तार व टुकड़ी मिश्रित
पहली बार अश्वगंधा लगाने वाले किसानों की संख्या बढ़ी
उत्पादन बढ़ने से इस बार बाजार पिछले साल की तुलना में थोड़ा कमजोर रहा
अच्छी क्वालिटी और पाउडर माल को अभी भी मजबूत मांग मिल रही है
पोस्तादाना में साफ-सुथरे और बोल्ड दाने वाले माल को बेहतर भाव मिल रहे हैं
शनिवार 6 जून को नीमच मंडी चालू रहेगी
आज नीमच मंडी में पोस्तादाना और नई अश्वगंधा दोनों में क्वालिटी अनुसार अच्छा व्यापार देखने को मिला। बेहतर क्वालिटी के माल में मजबूत मांग रही जबकि हल्के और एवरेज माल में सामान्य बाजार रहा। किसानों को साफ-सुथरी और अच्छी फिनिशिंग वाली उपज पर बेहतर भाव मिलते दिखाई दिए।
औषधि उपज भाव (नीमच मंडी)
आज नीमच मंडी में औषधि बाजार काफी आकर्षण का केंद्र रहा। कई दुर्लभ जड़ी-बूटियां, बीज और औषधीय उपजें मंडी में बिक्री के लिए पहुंचीं। चिरायते बीज का ऐतिहासिक भाव ₹6.51 लाख प्रति क्विंटल तक पहुंचा। शतावरी, अश्वगंधा, अकरकरा, कलौंजी और सूखे करेले में अच्छी मांग देखने को मिली। ब्लू कॉर्न फ्लावर में भारी गिरावट के चलते किसानों ने कम बोली पर माल नहीं बेचा।
विशेष हाईलाइट भावचिरायते बीज — ₹6,51,000 प्रति क्विंटल
अमेरिकन केसर / कुसुम फूल — ₹54,000 प्रति क्विंटल
ब्लू कॉर्न फ्लावर (बोली, नहीं बिका) — ₹46,500 प्रति क्विंटल
ब्लू कॉर्न फ्लावर दूसरी बोली — ₹46,000 प्रति क्विंटल
शतावरी जड़ — ₹31,900 प्रति क्विंटल
शतावरी जड़ — ₹29,951 प्रति क्विंटल
शतावरी जड़ — ₹28,900 प्रति क्विंटल
अश्वगंधा स्पेशल जड़ — ₹25,167 प्रति क्विंटल
अदरक सोंठ — ₹21,300 प्रति क्विंटल
अकरकरा जड़ — ₹18,700 प्रति क्विंटल
चिया सीड — ₹18,500 प्रति क्विंटल
₹17,500 प्रति क्विंटल — प्रीमियम क्वालिटी
₹17,491 प्रति क्विंटल — बढ़िया काला दाना
₹17,450 प्रति क्विंटल — अच्छी क्वालिटी माल
₹17,325 प्रति क्विंटल — साफ व भारी दाना
₹17,000 प्रति क्विंटल — मीडियम प्रीमियम क्वालिटी
₹16,502 प्रति क्विंटल — हल्की अलसी मिश्रित
₹16,251 प्रति क्विंटल — एवरेज क्वालिटी
₹601 प्रति क्विंटल — हल्की व कमजोर क्वालिटी
कलौंजी बाजार स्थिति
आज नीमच मंडी में कलौंजी बाजार सामान्य से मजबूत देखने को मिला। प्रीमियम क्वालिटी, भारी और काले दाने वाले माल को अच्छे भाव मिले। हल्की अलसी मिश्रित और कमजोर क्वालिटी के माल में दबाव बना रहा। बाजार में विशेष तेजी-मंदी नहीं रही लेकिन अच्छी क्वालिटी के सीमित लॉट ऊपरी भाव तक बिके।
अकरकरा / अश्वगंधा / अन्य जड़ी-बूटी भावदेसी अकरकरा जड़ — ₹17,311 प्रति क्विंटल
देसी अकरकरा जड़ — ₹16,900 प्रति क्विंटल
अश्वगंधा जड़ — ₹16,200 प्रति क्विंटल
लाल चिरमी — ₹16,000 प्रति क्विंटल
अंबाड़ी फूल (Roselle) — ₹15,700 प्रति क्विंटल
धतूरा बीज — ₹13,900 प्रति क्विंटल
आंवला चीर — ₹11,700 प्रति क्विंटल
सूखा आंवला चीर — ₹11,000 प्रति क्विंटल
गोरख मुंडी — ₹5,900 प्रति क्विंटल
सूखा करेला — ₹5,740 प्रति क्विंटल
सूखा करेला — ₹5,600 प्रति क्विंटल
चिया सीड — ₹5,600 प्रति क्विंटल
कुसुम बीज — ₹5,100 प्रति क्विंटल
सूखे पपीते पत्ते — ₹4,500 प्रति क्विंटल
बिच्छू फल — ₹4,500 प्रति क्विंटल
प्लास फूल — ₹4,400 प्रति क्विंटल
रोसल्ला — ₹4,000 प्रति क्विंटल
करंज बीज — ₹4,000 प्रति क्विंटल
बेलगिरी (गीला) — ₹4,000 प्रति क्विंटल
शतावरी हल्की — ₹4,000 प्रति क्विंटल
कुसुम बीज — ₹3,900 प्रति क्विंटल
गेंदे फूल पत्ती — ₹3,000 प्रति क्विंटल
चीना बीज — ₹2,640 प्रति क्विंटल
चीना बीज — ₹2,535 प्रति क्विंटल
चीना बीज — ₹2,100 प्रति क्विंटल
ईरानी करकरा फूल — ₹2,000 प्रति क्विंटल
बेलगिरी टुकड़ी — ₹1,829 प्रति क्विंटल
बेलगिरी टुकड़ी — ₹1,700 प्रति क्विंटल
सर्पगंधा जंगली — ₹1,600 प्रति क्विंटल
नीम पत्ती — ₹1,560 प्रति क्विंटल
करंज — ₹1,502 प्रति क्विंटल
गिलोय — ₹1,311 प्रति क्विंटल
आका भेड़ा — ₹1,200 प्रति क्विंटल
आंवला चीर — ₹1,101 प्रति क्विंटल
आंवला गुटली — ₹1,001 प्रति क्विंटल
आका भेड़ा — ₹980 प्रति क्विंटल
हिंगोट — ₹900 प्रति क्विंटल
सागर कोटा — ₹900 प्रति क्विंटल
बबूल पापड़े — ₹812 प्रति क्विंटल
चिया सीड — ₹600 प्रति क्विंटल
चिया सीड — ₹500 प्रति क्विंटल
नीम सूखी पत्ती — ₹500 प्रति क्विंटल
आचारी — ₹500 प्रति क्विंटल
तुलसी भगदा — ₹380 प्रति क्विंटल
अश्वगंधा बीज — ₹339 प्रति क्विंटल
ईरानी अकरकरा हल्का — ₹221 प्रति क्विंटल
सर्पगंधा तार — ₹100 प्रति क्विंटल
आज नीमच मंडी में लहसुन की सुपर क्वालिटी और औषधि उपजों में मजबूत कारोबार देखने को मिला। सोयाबीन बाजार में गिरावट जारी रही जबकि गेहूं बाजार सामान्य बना रहा। औषधि बाजार में दुर्लभ जड़ी-बूटियों और विशेष क्वालिटी के माल ने व्यापारियों और किसानों का ध्यान आकर्षित किया।
