Skip to main content
Khetiwadi logoKhetiwadi
होमताज़ा अपडेटट्रैक्टरमंडी भावब्लॉगकृषि जानकारीतकनीकसरकारी योजनासमाचारगैजेट्स

Khetiwadi

खेती-किसानी की जानकारी

भाषा

  • होम
  • ताज़ा अपडेट
  • ट्रैक्टर
  • मंडी भाव
  • ब्लॉग
  • कृषि जानकारी
  • तकनीक
  • सरकारी योजना
  • समाचार
  • गैजेट्स

हमसे जुड़ें

हमसे संपर्क करें
ऐप डाउनलोड करें

भाषा

भाषा

मंडी भाव

  • मंडी भाव
  • भाव तुलना
  • राज्यवार मंडी

कंटेंट

  • ब्लॉग
  • कृषि ज्ञान
  • ट्रैक्टर

जानकारी

  • हमारे बारे में
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • संपर्क

कनेक्ट

  • व्हाट्सऐप
  • ऐप डाउनलोड

Khetiwadi – मंडी भाव, ट्रैक्टर और कृषि जानकारी एक ही स्थान पर। किसानों की भरोसेमंद जानकारी – रोज़ाना भाव और खेती से जुड़े अपडेट।

कृषि व खेती संबंधी जानकारी। Khetiwadi Agritech LLP द्वारा निर्मित व संचालित।

ऐप स्टोर से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करें

© 2026 Khetiwadi Agritech LLP। सभी अधिकार सुरक्षित।

Mandi Bhav/नीमच मंडी/सभी रिपोर्ट/06 June 2026

नीमच मंडी लहसुन भाव 6 जून 2026 | देसी और ऊटी लहसुन में तेजी

06 June 2026

नीमच मंडी में देसी और ऊटी लहसुन के भाव में तेजी देखने को मिली। टॉप ऊटी लहसुन ₹20,700 और देसी लहसुन ₹17,000 प्रति क्विंटल तक बिका। कम आवक के कारण बाजार मजबूत रहा।

Quick actions

आज की रिपोर्टसभी रिपोर्टआज का मंडी भाव

किसानों तक पहुँचाएँ

यह मंडी रिपोर्ट शेयर करें

WhatsApp, Telegram या कॉपी लिंक — नीमच मंडी की रिपोर्ट दोस्तों को भेजें।

WhatsApp पर भेजें

नीमच मंडी लहसुन रिपोर्ट — 6 जून 2026 (शनिवार)

मंडी स्थिति

आज नीमच मंडी में लहसुन की आवक अपेक्षाकृत कम देखने को मिली जिसके चलते बाजार में तेजी का माहौल बना रहा। सात नंबर, आठ नंबर और नौ नंबर शेड पूरी तरह भरे रहे जबकि वाहनों की संख्या सीमित दिखाई दी। मंडी में लगभग 4000–5000 गट्टे तथा कुछ व्यापारियों के अनुसार 7000–8000 बोरी तक आवक देखने को मिली। देसी एवरेज मालों में ₹500–₹700 तक तेजी दर्ज की गई जबकि कुछ चुनिंदा लॉट में ज्यादा तेजी भी देखने को मिली। ऊटी माल का बाजार लगभग स्थिर रहा।

देसी लहसुन भावटॉप / शानदार देसी क्वालिटी
  • ₹17,000 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू क्वालिटी, मजबूत पर्दा, शानदार फिनिशिंग

  • ₹15,900 प्रति क्विंटल — लड्डू गोला + सिंगल डबल बम, मजबूत वाइटनेस, शानदार पर्दा

  • ₹13,100 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू क्वालिटी, 5–7% सिंगल बम मिक्स

  • ₹12,700 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू क्वालिटी, मजबूत पर्दा, साफ फिनिशिंग

एवरेज / मीडियम देसी लहसुन
  • ₹9,500 प्रति क्विंटल — देसी मिक्स क्वालिटी, गुलाबी पर्दा, वजनदार माल

  • ₹9,500 प्रति क्विंटल — हल्का कालापन, सिंगल डबल पर्दा मिक्स

  • ₹8,900 प्रति क्विंटल — छर्री + मीडियम + लड्डू मिक्स, हल्का पर्दा

  • ₹7,900 प्रति क्विंटल — जी-2 वैरायटी, पर्दा डैमेज, हल्का वजन

  • ₹7,800 प्रति क्विंटल — पोच + सेंटेड + मिक्स क्वालिटी

  • ₹7,500 प्रति क्विंटल — छर्री + मीडियम + लड्डू मिक्स, पोच माल

  • ₹6,900 प्रति क्विंटल — शानदार वाइटनेस वाला छर्री + मीडियम माल

छर्री / हल्का / कलियां
  • ₹5,500 प्रति क्विंटल — छर्री माल, हल्की जड़ें, पोच मिक्स

  • ₹3,870 प्रति क्विंटल — छोटी पोच कलियां, हल्का माल

ऊटी लहसुन भावटॉप ऊटी क्वालिटी
  • ₹20,700 प्रति क्विंटल — फुल गोला + सिंगल बम, कड़क पर्दा, शानदार कटिंग फिनिशिंग

  • ₹18,900 प्रति क्विंटल — फुल गोला ऊटी, चमकदार मजबूत पर्दा, वजनदार माल

  • ₹16,000 प्रति क्विंटल — ऊटी फुलगोला + लड्डू साइज, बढ़िया फिनिशिंग

  • ₹14,000 प्रति क्विंटल — ऊटी लड्डू क्वालिटी, शानदार चमक और कटिंग

  • ₹14,000 प्रति क्विंटल — ऊटी लड्डू + सिंगल पर्दा मिक्स

मीडियम / फुट ऊटी माल
  • ₹10,000 प्रति क्विंटल — ऊटी छर्री + मीडियम + हल्का लड्डू

  • ₹7,000 प्रति क्विंटल — फुट टाइप ऊटी माल

बाजार की खास बातें
  • देसी एवरेज मालों में ₹500–₹700 तक तेजी देखने को मिली

  • कुछ चुनिंदा लॉट में ज्यादा तेजी दर्ज की गई

  • छर्री माल ₹6000 तक मजबूत बिकता नजर आया

  • ऊटी टॉप क्वालिटी का बाजार ₹20,700 तक पहुंचा

  • मजबूत पर्दा, वाइटनेस और कटिंग फिनिशिंग वाले माल की मांग सबसे ज्यादा रही

  • कम आवक के कारण व्यापारियों की लेवाली मजबूत दिखाई दी

  • रविवार होने के कारण कल मंडी अवकाश रहेगा

निष्कर्ष

आज नीमच मंडी में कम आवक के कारण लहसुन बाजार में मजबूती देखने को मिली। देसी लहसुन के एवरेज और बढ़िया मालों में अच्छी तेजी रही जबकि ऊटी टॉप क्वालिटी का बाजार ऊपरी स्तर पर बना रहा। मजबूत पर्दा, चमकदार वाइटनेस और साफ कटिंग वाले माल को व्यापारियों की अच्छी मांग मिली।

नीमच मंडी सोयाबीन रिपोर्ट शनिवार

मंडी स्थिति

आज नीमच मंडी में सोयाबीन की आवक काफी कम देखने को मिली। दोनों छपरों को मिलाकर लगभग 6000 बोरी के आसपास आवक दर्ज की गई। बाजार में लगातार गिरावट का माहौल बना हुआ है और पिछले एक सप्ताह में सोयाबीन के भाव में लगभग ₹1000 प्रति क्विंटल तक की गिरावट देखने को मिली है। बिजवारा क्वालिटी के अच्छे माल भी सीमित भाव में बिकते नजर आए जबकि एवरेज और रिजेक्शन मालों में भारी दबाव बना रहा।

सोयाबीन मंडी भावटॉप /  बिजवारा क्वालिटी सोयाबीन
  • ₹6700 प्रति क्विंटल — बढ़िया बोल्ड दाना, साफ क्वालिटी

  • ₹6691 प्रति क्विंटल — बोल्ड दाना + हल्का डंकी दाना

  • ₹6651 प्रति क्विंटल — ग्रेडिंग किया हुआ माल, शानदार क्वालिटी

  • ₹6617 प्रति क्विंटल — बोल्ड + मीडियम + हल्का बारीक दाना मिक्स

  • ₹6600 प्रति क्विंटल — बिजवाड़ा क्वालिटी, चमकदार साफ दाना

  • ₹6500 प्रति क्विंटल — बोल्ड दाना, हल्का डंक और मिट्टी शिकायत

  • ₹6400 प्रति क्विंटल — साफ मीडियम क्वालिटी

  • ₹6400 प्रति क्विंटल — दागी + कटिंग मिक्स माल

  • ₹6326 प्रति क्विंटल — हल्का कटिंग और दागी दाना

  • ₹6200 प्रति क्विंटल — एवरेज मीडियम क्वालिटी

एवरेज / मिक्स सोयाबीन
  • ₹6481 प्रति क्विंटल — दाल टुकड़ी मिक्स, हल्का मीडियम दाना

  • ₹5951 प्रति क्विंटल — चॉकलेटी दाना, दागी और पुराना माल

  • ₹4600 प्रति क्विंटल — रिजेक्शन टाइप, भारी मिट्टी मिश्रण

हल्की / रिजेक्शन क्वालिटी
  • ₹5260 प्रति क्विंटल — डंकी + मिट्टी मिक्स हल्का माल

  • ₹3600 प्रति क्विंटल — 50% मिट्टी मिश्रित रिजेक्शन सोयाबीन

बाजार की स्थिति

आज नीमच मंडी में सोयाबीन बाजार दबाव में देखने को मिला। बिजवारा क्वालिटी के मालों में भी पिछले दिनों की तुलना में गिरावट बनी रही जबकि सामान्य और मिक्स मालों में भारी मंदी देखने को मिली। किसानों ने बताया कि अच्छे माल भी पहले की तुलना में काफी कम भाव में बिक रहे हैं।

बाजार की खास बातें
  • बाजार में ₹50–₹70 तक गिरावट

  • पिछले एक सप्ताह में लगभग ₹1000 तक की गिरावट

  • आवक लगभग 6000 बोरी के आसपास रही

  • बिजवारा क्वालिटी का टॉप भाव ₹6700 तक पहुंचा

  • एवरेज माल ₹6200–₹6500 रेंज में बिकता रहा

  • रिजेक्शन और मिट्टी मिश्रित माल में भारी दबाव

  • कई किसानों ने मंदी के कारण देरी से बिक्री पर चिंता जताई

  • साफ और बोल्ड दाने वाले माल को ही ऊपरी भाव मिले

किसानों की राय

कई किसानों ने बताया कि भाव लगातार नीचे जा रहे हैं और जो माल पहले ऊपरी भाव में बिक रहा था वह अब काफी कम कीमत पर बिक रहा है। कुछ किसानों ने कहा कि माल रोकने के कारण अब मंदी में बेचने की मजबूरी बन रही है।

निष्कर्ष

आज नीमच मंडी में सोयाबीन बाजार कमजोर देखने को मिला। बिजवाड़ा क्वालिटी के अच्छे माल को सीमित ऊपरी भाव मिले जबकि एवरेज, दागी और मिट्टी मिश्रित मालों में भारी दबाव देखने को मिला। कुल मिलाकर बाजार में मंदी का माहौल बना रहा।

नीमच मंडी ,प्याज, कलौंजी, पोस्ता दाना और नई अश्वगंधा रिपोर्ट — 6 जून शनिवार

मंडी स्थिति

आज नीमच मंडी में सोयाबीन, प्याज, कलौंजी, पोस्ता दाना और नई अश्वगंधा की जड़ों का कारोबार देखने को मिला। मौसम खराब रहने के बावजूद मंडी में व्यापार सामान्य रूप से चलता रहा। सोयाबीन बाजार में गिरावट का माहौल बना रहा जबकि प्याज में काफी दिनों बाद तेजी देखने को मिली। पोस्ता दाना और अश्वगंधा की क्वालिटी अनुसार मजबूत लेवाली बनी रही।

प्याज मंडी भावबढ़िया / मजबूत प्याज क्वालिटी
  • ₹1851 प्रति क्विंटल — मजबूत पर्दा, शानदार क्वालिटी

  • ₹1809 प्रति क्विंटल — मीडियम + लड्डू साइज प्याज

  • ₹1100 प्रति क्विंटल — छोटी साइज प्याज, बिना सड़न

हल्की / डैमेज प्याज
  • ₹970 प्रति क्विंटल — हल्का डैमेज, 5–7% सड़न शिकायत

प्याज बाजार स्थिति
  • प्याज में काफी दिनों बाद तेजी देखने को मिली

  • आवक लगभग 2000–2500 बोरी रही

  • मजबूत पर्दा और साफ माल को ऊपरी भाव मिले

  • हल्के और डैमेज माल में दबाव बना रहा

कलौंजी बाजारमंडी स्थिति

आज नीमच मंडी में कलौंजी की लगभग 400 बोरी आवक देखने को मिली। बाजार लगभग समान बना रहा और क्वालिटी अनुसार कारोबार चलता रहा।

पोस्ता दाना (खसखस) भावगुलाब / बढ़िया क्वालिटी
  • ₹1,40,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया गुलाब क्वालिटी

  • ₹1,37,500 प्रति क्विंटल — टीनोप क्वालिटी

  • ₹1,33,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया टीनोप क्वालिटी

  • ₹1,30,000 प्रति क्विंटल — सेमी क्वालिटी

  • ₹1,23,600 प्रति क्विंटल — मीडियम क्वालिटी

  • ₹119,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया एवरेज गुलाब क्वालिटी

  • ₹1,14400 प्रति क्विंटल — बढ़िया क्वालिटी

  • ₹1,14,000 प्रति क्विंटल — बढ़िया क्वालिटी

  • ₹111,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी

  • ₹110,000 प्रति क्विंटल — गुलाब क्वालिटी

  • ₹1,08,000 प्रति क्विंटल — एवरेज गुलाब क्वालिटी

हल्की / रनिंग क्वालिटी
  • ₹89,000 प्रति क्विंटल — हल्का माल

  • ₹86,000 प्रति क्विंटल — बारीक दाना हल्का माल

  • ₹95,000 प्रति क्विंटल — रनिंग क्वालिटी

पोस्ता दाना बाजार स्थिति
  • आवक लगभग 350–400 बोरी

  • बाजार क्वालिटी अनुसार समान बना रहा

  • गुलाब और टीनोप क्वालिटी में अच्छी लेवाली

  • हल्के माल में सीमित खरीद

नई अश्वगंधा जड़ भावटॉप पाउडर क्वालिटी
  • ₹26600 प्रति क्विंटल — मोटा डंडल पाउडर क्वालिटी

  • ₹22400 प्रति क्विंटल — शानदार पाउडर क्वालिटी

  • ₹21700 प्रति क्विंटल — पाउडर + मोटे तार क्वालिटी

मीडियम / टुकड़ी क्वालिटी
  • ₹17700 प्रति क्विंटल — जड़ + पाउडर मिक्स

  • ₹17000 प्रति क्विंटल — टुकड़ी क्वालिटी

  • ₹16000 प्रति क्विंटल — टुकड़ी + तार मिक्स

  • ₹15000 प्रति क्विंटल — पतली टुकड़ी क्वालिटी

  • ₹15000 प्रति क्विंटल — हल्का खेतबूझ माल

  • ₹14300 प्रति क्विंटल — तार क्वालिटी

  • ₹14160 प्रति क्विंटल — तार + खेतबूझ क्वालिटी

बाजार की खास बातें
  • नई अश्वगंधा की आवक लगभग 700–1000 बोरी

  • हल्के एवरेज मालों में लेवाली मजबूत रही

  • पाउडर क्वालिटी माल ₹26600 तक बिका

  • पोस्ता दाना बाजार स्थिर बना रहा

  • प्याज बाजार में तेजी देखने को मिली

  • सोयाबीन बाजार दबाव में रहा

निष्कर्ष

आज नीमच मंडी में अलग-अलग फसलों में मिश्रित बाजार देखने को मिला। प्याज में तेजी, सोयाबीन में गिरावट जबकि पोस्ता दाना और अश्वगंधा में क्वालिटी अनुसार मजबूत कारोबार देखने को मिला। अच्छी क्वालिटी के माल को व्यापारियों की मजबूत मांग बनी रही।

नीमच औषधि मंडी रिपोर्ट — 6 जून

मंडी स्थिति

आज नीमच औषधि मंडी में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियों, बीजों और औषधीय उपजों की आवक देखने को मिली। अमेरिकन केसर, देसी अकरकरा, बेलगिरी, कबीट गुदा, भृंगराज बीज, शतावरी बीज, अश्वगंधा बीज, सूखे करेले और सूखे नींबू जैसी औषधियों में अच्छा कारोबार देखने को मिला। मंडी में चिरायता बीज का भाव किसानों और व्यापारियों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।

चिरायता बाजारचिरायता बीज भाव
  • ₹5,61,000 प्रति क्विंटल — चिरायता बीज

देसी अकरकरा जड़ भावबढ़िया क्वालिटी
  • ₹17,711 प्रति क्विंटल — बढ़िया सूखी जड़ क्वालिटी

  • ₹17,400 प्रति क्विंटल — सूखी देसी अकरकरा जड़

  • ₹16,800 प्रति क्विंटल — बढ़िया क्वालिटी माल

  • ₹16,700 प्रति क्विंटल — देसी अकरकरा जड़

हल्का / पाला क्वालिटी
  • ₹1,200 प्रति क्विंटल — अकरकरा पाला / चूरा माल

सूखे करेले भावकटिंग / ड्राई क्वालिटी
  • ₹7,000 प्रति क्विंटल — शानदार कटिंग क्वालिटी

  • ₹6,980 प्रति क्विंटल — ड्राई कटिंग माल

  • ₹5,700 प्रति क्विंटल — कटिंग क्वालिटी

  • ₹5,500 प्रति क्विंटल — एवरेज सूखा करेला

सूखे नींबू / छिलका भाव
  • ₹6,000 प्रति क्विंटल — सूखे नींबू

  • ₹5,700 प्रति क्विंटल — सूखे नींबू के छिलके

  • ₹5,380 प्रति क्विंटल — सूखे नींबू + सूखा करेला मिक्स लॉट

अमेरिकन केसर / कुसुम फूल भाव
  • ₹52,000 प्रति क्विंटल — अमेरिकन केसर / कुसुम फूल

  • ₹51,000 प्रति क्विंटल — कुसुम फूल शानदार क्वालिटी

  • ₹3,400 प्रति क्विंटल — हल्की अमेरिकन केसर क्वालिटी

बेलगिरी / कबीट भावबेलगिरी टुकड़ी
  • ₹2,500 प्रति क्विंटल — बढ़िया सूखी टुकड़ी

  • ₹2,000 प्रति क्विंटल — बेलगिरी टुकड़ी

  • ₹1,700 प्रति क्विंटल — हल्की टुकड़ी क्वालिटी

बेलगिरी गुदा
  • ₹5,200 प्रति क्विंटल — बढ़िया सूखा गुदा

  • ₹2,300 प्रति क्विंटल — दागी गुदा क्वालिटी

  • ₹300 प्रति क्विंटल — हल्का गीला बेलगिरी माल

कबीट गुदा
  • ₹7,200 प्रति क्विंटल — कबीट गुदा

बीज बाजार भावऔषधीय बीज
  • ₹9,600 प्रति क्विंटल — भृंगराज बीज

  • ₹9,000 प्रति क्विंटल — भूई आंवला बीज

  • ₹6,800 प्रति क्विंटल — अश्वगंधा बीज

  • ₹5,900 प्रति क्विंटल — सनफ्लावर सीड्स

  • ₹3,490 प्रति क्विंटल — अजगंज बीज

  • ₹3,300 प्रति क्विंटल — निर्गुंडी बीज

  • ₹2,570 प्रति क्विंटल — चीना बीज

  • ₹1,300 प्रति क्विंटल — शतावरी बीज

  • ₹1,140 प्रति क्विंटल — देसी दरदरा बीज / स्टेविया बीज

अन्य औषधि उपज भाव
  • ₹4,160 प्रति क्विंटल — करंज बीज

  • ₹3,751 प्रति क्विंटल — पलाश फूल

  • ₹1,000 प्रति क्विंटल — सूखी नीम पत्ती

  • ₹1,000 प्रति क्विंटल — अर्जुन फल

  • ₹300 प्रति क्विंटल — सूखी इमली

बाजार की खास बातें
  • चिरायता बीज ₹5.61 लाख प्रति क्विंटल तक बिका

  • औषधि मंडी में कई दुर्लभ जड़ी-बूटियों की आवक रही

  • सूखे करेले और अमेरिकन केसर में अच्छी मांग

  • देसी अकरकरा जड़ों में हल्की गिरावट

  • बेलगिरी और कबीट गुदा में क्वालिटी अनुसार बड़े अंतर वाले भाव

  • किसानों में चिरायता फसल को लेकर उत्साह दिखाई दिया

निष्कर्ष

आज नीमच औषधि मंडी में कई दुर्लभ औषधीय उपजों का कारोबार देखने को मिला। चिरायता बीज, अमेरिकन केसर, देसी अकरकरा और सूखे करेले ने बाजार में खास आकर्षण बनाया। अच्छी क्वालिटी और सूखे माल को व्यापारियों की मजबूत मांग देखने को मिली जबकि हल्के और दागी माल सीमित भाव में बिके।

और रिपोर्ट देखें

Newer report

नीमच मंडी भाव 8 जून 2026: लहसुन, सोयाबीन और गेहूं बाजार रिपोर्ट

08 Jun 2026

Older report

नीमच मंडी रिपोर्ट 5 जून 2026: लहसुन, सोयाबीन, पोस्ता दाना, अश्वगंधा व औषधि उपज भाव

05 Jun 2026

सभी रिपोर्टनवीनतम रिपोर्टआज का मंडी भाव