Ujjain Mandi Bhav – 13-10-2025
उज्जैन मंडी – इस तारीख के मंडी भाव

Page is loading…
Please wait
उज्जैन मंडी – इस तारीख के मंडी भाव

उज्जैन मंडी में मंगलवार 12 मई 2026 को प्याज़ की आवक 8000+ बोरी और आलू की आवक 6000+ कट्टे रही। प्याज़ सुपर क्वालिटी ₹1450 तक बिकी जबकि लहसून एक्स्ट्रा सुपर ₹14000 तक पहुंचा। आलू में हल्के एवं दागी माल की मांग कमजोर रही।
12 मई 2026 मंगलवार को उज्जैन मंडी में प्याज़ की आवक लगभग 8000+ बोरी रही। स्टॉक क्वालिटी एक्स्ट्रा सुपर प्याज़ ₹1300 से ₹1450 प्रति क्विंटल तक बिके। सुपर क्वालिटी ₹1000 से ₹1200, एवरेज माल ₹700 से ₹1000, गोल्टा माल ₹500 से ₹1000 तथा गोल्टी ₹300 से ₹500 तक रही। छाटन माल के भाव ₹100 से ₹300 प्रति क्विंटल तक दर्ज किए गए।
उज्जैन मंडी में आलू की आवक लगभग 6000+ कट्टे रही। ज्योति आलू ₹400 से ₹650, चिप्स क्वालिटी ₹300 से ₹650 तथा एलआर आलू ₹200 से ₹400 प्रति क्विंटल तक बिके। एलआर गुल्ला एवं छरी ₹100 से ₹200 और सफेद गुल्ला/छरी ₹100 से ₹200 तक रही। छाटन आलू ₹100 से ₹400 प्रति क्विंटल तक बिके। बाजार में हल्के एवं धूप लगे दागी माल की मांग कमजोर रही।
उज्जैन मंडी में लहसून के भाव क्वालिटी अनुसार मजबूत बने रहे। एक्स्ट्रा सुपर लहसून ₹12000 से ₹14000, फुलगोला ₹9000 से ₹11000, मीडियम क्वालिटी ₹6000 से ₹8500 तथा छरी माल ₹3500 से ₹5000 प्रति क्विंटल तक बिके। फुट माल के भाव ₹2500 से ₹3500 प्रति क्विंटल दर्ज किए गए। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी के माल में मांग बनी हुई है।