Skip to main content
Khetiwadi logoKhetiwadi
होमताज़ा अपडेटट्रैक्टरमंडी भावब्लॉगकृषि जानकारीतकनीकसरकारी योजनासमाचारगैजेट्स

Khetiwadi

खेती-किसानी की जानकारी

भाषा

  • होम
  • ताज़ा अपडेट
  • ट्रैक्टर
  • मंडी भाव
  • ब्लॉग
  • कृषि जानकारी
  • तकनीक
  • सरकारी योजना
  • समाचार
  • गैजेट्स

हमसे जुड़ें

हमसे संपर्क करें
ऐप डाउनलोड करें

भाषा

भाषा

मंडी भाव

  • मंडी भाव
  • भाव तुलना
  • राज्यवार मंडी

कंटेंट

  • ब्लॉग
  • कृषि ज्ञान
  • ट्रैक्टर

जानकारी

  • हमारे बारे में
  • अस्वीकरण
  • गोपनीयता नीति
  • नियम व शर्तें
  • संपर्क

कनेक्ट

  • व्हाट्सऐप
  • ऐप डाउनलोड

Khetiwadi – मंडी भाव, ट्रैक्टर और कृषि जानकारी एक ही स्थान पर। किसानों की भरोसेमंद जानकारी – रोज़ाना भाव और खेती से जुड़े अपडेट।

कृषि व खेती संबंधी जानकारी। Khetiwadi Agritech LLP द्वारा निर्मित व संचालित।

ऐप स्टोर से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करेंGoogle Play से Khetiwadi ऐप डाउनलोड करें

© 2026 Khetiwadi Agritech LLP। सभी अधिकार सुरक्षित।

  1. होम
  2. /
  3. मंडी भाव
  4. /
  5. जयपुर मंडी
  6. /
  7. रिपोर्ट

आज की मंडी रिपोर्ट

जयपुर मुहाना मंडी भाव 8 जून 2026: लहसुन, प्याज, आलू, टमाटर, नींबू तेज

08 June 2026

जयपुर मुहाना मंडी में 8 जून 2026 को लहसुन, प्याज, आलू, टमाटर, नींबू, तरबूज, मिर्च और अदरक के ताजा भाव जारी। लहसुन ₹180 तक, प्याज ₹17.65 किलो, टमाटर ₹25 और नींबू ₹50 तक बिका।

भावसूचीतुलना

जयपुर मुहाना मंडी लहसुन रिपोर्ट — 8 जून 2026

मंडी की स्थिति

जयपुर मुहाना मंडी में आज 8 जून 2026 को लहसुन की आवक सामान्य से थोड़ी अधिक देखने को मिली। रविवार और सोमवार दोनों दिनों को मिलाकर लगभग 1500 से 2000 कट्टों की आवक मंडी में रही। बाजार में हर प्रकार की क्वालिटी का माल देखने को मिला, जिसमें देसी, ऊटी, सुपर शंकर, मथानिया और हिमाचल लहसुन शामिल रहे।

व्यापारियों के अनुसार बाजार में कोई बड़ी गिरावट नहीं रही और भाव लगभग पिछले दिनों के समान ही बने रहे। हालांकि आवक बढ़ने के कारण कुछ सौदों में हल्की नरमी देखने को मिली। हल्के और बंजारा मालों में ग्राहकी अच्छी रही जबकि बड़े और मोटे मालों में खरीद थोड़ी कमजोर दिखाई दी।

देसी लहसुन मंडी भावटॉप / बढ़िया देसी लहसुन
  • ₹120 से ₹150 प्रति किलो — सुपर क्वालिटी देसी लहसुन

  • ₹100 से ₹120 प्रति किलो — मोटा और चमकदार माल

  • ₹95 से ₹105 प्रति किलो — बढ़िया मीडियम क्वालिटी

रनिंग / एवरेज देसी लहसुन
  • ₹50 से ₹60 प्रति किलो — सामान्य देसी माल

  • ₹60 से ₹80 प्रति किलो — मीडियम क्वालिटी माल

  • ₹40 से ₹50 प्रति किलो — हल्का और पतला माल

ऊटी लहसुन भावसुपर ऊटी क्वालिटी
  • ₹150 से ₹180 प्रति किलो — मोटा, चमकदार हिमाचल / ऊटी माल

  • ₹120 से ₹160 प्रति किलो — बढ़िया सफेद और शाइनी माल

  • ₹100 से ₹120 प्रति किलो — फार्म और बढ़िया पैकिंग वाला माल

एवरेज ऊटी माल
  • ₹80 से ₹100 प्रति किलो — सामान्य ऊटी माल

  • ₹50 से ₹70 प्रति किलो — कबाड़ा और हल्का माल

मथानिया लहसुन भाव
  • ₹100 से ₹110 प्रति किलो — बढ़िया मथानिया लहसुन

  • ₹95 से ₹100 प्रति किलो — अच्छी क्वालिटी माल

  • ₹50 से ₹60 प्रति किलो — मीडियम मथानिया माल

  • ₹40 से ₹50 प्रति किलो — हल्का और बंजारा माल

सुपर शंकर / हरियाणा लहसुन
  • ₹140 से ₹150 प्रति किलो — बढ़िया सुपर शंकर माल

  • ₹110 से ₹120 प्रति किलो — अच्छी क्वालिटी

  • ₹50 से ₹60 प्रति किलो — हल्का और रनिंग माल

लहसुन कली भावदेसी कली
  • ₹50 से ₹60 प्रति किलो — बढ़िया देसी कली

  • ₹40 से ₹50 प्रति किलो — सामान्य कली माल

ऊटी कली
  • ₹60 से ₹80 प्रति किलो — मोटी और अच्छी ऊटी कली

बाजार की मुख्य बातें
  • जयपुर मुहाना मंडी में आवक 1500–2000 कट्टों के आसपास रही

  • बाजार में बड़ी तेजी या मंदी नहीं रही

  • हल्के और बंजारा मालों में ग्राहकी मजबूत रही

  • मोटे और सुपर क्वालिटी मालों में मांग थोड़ी कमजोर रही

  • हिमाचल लहसुन ₹180 प्रति किलो तक बिका

  • ऊटी और मथानिया मालों की डिमांड स्थिर रही

  • देसी और सुपर शंकर मालों में बाजार सामान्य बना रहा

  • कली बाजार में भी स्थिर भाव देखने को मिले

जयपुर मुहाना मंडी प्याज रिपोर्ट — 8 जून 2026

मंडी की स्थिति

जयपुर मुहाना मंडी में आज 8 जून 2026 को प्याज की आवक अच्छी देखने को मिली। महाराष्ट्र, नासिक, एमपी, झालावाड़, भोपालगढ़, नीमकाथाना और लोकल क्षेत्रों से बड़ी मात्रा में प्याज मंडी पहुंचा। व्यापारियों के अनुसार मंडी में लगभग 30 से 35 गाड़ियों की आवक रही, जबकि लोकल प्याज की पिकअप और छोटी गाड़ियों की संख्या भी अच्छी रही।

बाजार में हल्की उठापटक जरूर रही लेकिन कुल मिलाकर बाजार स्थिर बना रहा। अच्छी क्वालिटी और सुपर मालों में ग्राहकी मजबूत रही जबकि हल्के और गोल्टा मालों में भाव थोड़े कमजोर देखने को मिले। व्यापारियों का मानना है कि यदि आवक नियंत्रित रही तो आने वाले सप्ताह में बाजार दोबारा मजबूत हो सकता है।

नासिक प्याज भावटॉप / सुपर क्वालिटी प्याज
  • ₹18 से ₹20 प्रति किलो — सुपर नासिक और पूना लाइन प्याज

  • ₹19 से ₹20 प्रति किलो — एक्स्ट्रा वीआईपी क्वालिटी

  • ₹15 से ₹18 प्रति किलो — बढ़िया क्वालिटी माल

एवरेज / रनिंग माल
  • ₹14 से ₹17 प्रति किलो — सामान्य नासिक माल

  • ₹11 से ₹13 प्रति किलो — चोपड़ा और हल्का माल

  • ₹8 से ₹10 प्रति किलो — कमजोर और सिंगल पत्ती माल

लोकल और एमपी प्याज भावबढ़िया लोकल प्याज
  • ₹15 से ₹20 प्रति किलो — भोपालगढ़, झालावाड़ और लोकल सुपर माल

  • ₹14 से ₹18 प्रति किलो — अच्छी क्वालिटी प्याज

  • ₹12 से ₹16 प्रति किलो — मीडियम क्वालिटी माल

हल्का और गोल्टा माल
  • ₹8 से ₹13 प्रति किलो — गोल्टा और हल्का प्याज

  • ₹6 से ₹10 प्रति किलो — छोटी साइज और कमजोर माल

देसी प्याज भाव
  • ₹12 से ₹18 प्रति किलो — देसी प्याज का सामान्य बाजार

  • ₹15 से ₹20 प्रति किलो — बढ़िया लाल और मोटा माल

  • ₹10 से ₹13 प्रति किलो — हल्का और मीडियम माल

बाजार की मुख्य बातें
  • जयपुर मुहाना मंडी में प्याज की आवक मजबूत रही

  • सुपर क्वालिटी प्याज ₹20 प्रति किलो तक बिका

  • महाराष्ट्र और नासिक माल की ग्राहकी अच्छी रही

  • गोल्टा और हल्के मालों में भाव कमजोर रहे

  • बाजार में बड़ी गिरावट नहीं रही

  • व्यापारियों के अनुसार आवक कंट्रोल होने पर बाजार और मजबूत हो सकता है

  • झालावाड़ और कुछ क्षेत्रों में प्याज में गुणवत्ता शिकायतें देखने को मिलीं

  • अच्छे और स्टोरेज योग्य प्याज की मांग बनी हुई है

जयपुर मुहाना मंडी आलू रिपोर्ट — 8 जून 2026

मंडी की स्थिति

जयपुर मुहाना मंडी में आज 8 जून 2026 को आलू की आवक अच्छी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार शनिवार के बैलेंस सहित लगभग 75 से 80 गाड़ियों की आवक रही। बाजार में ग्राहकी सामान्य से थोड़ी धीमी रही, हालांकि बढ़िया क्वालिटी के आलू की मांग बनी हुई है। हल्के और हाइब्रिड आलू में खरीदार कम देखने को मिले।

व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों जो हल्की तेजी बनी थी, बाजार अब फिर सामान्य स्थिति में आ गया है। अच्छी क्वालिटी के 3797 आलू और लाल आलू बेहतर भाव में बिके जबकि एवरेज और हल्के मालों में दबाव दिखाई दिया।

3797 आलू भावटॉप / सुपर क्वालिटी
  • ₹8 से ₹9 प्रति किलो — सुपर 3797 आलू

  • ₹7 से ₹8 प्रति किलो — बढ़िया क्वालिटी माल

एवरेज / रनिंग माल
  • ₹6 से ₹7 प्रति किलो — सामान्य 3797 आलू

  • ₹5 से ₹6 प्रति किलो — हल्का और एवरेज माल

हाइब्रिड आलू भाव
  • ₹4 से ₹5 प्रति किलो — सामान्य हाइब्रिड आलू

  • ₹5 से ₹6 प्रति किलो — बढ़िया हाइब्रिड माल

  • ₹6 तक — एक्स्ट्रा वीआईपी क्वालिटी

लाल आलू भावबढ़िया क्वालिटी
  • ₹9 से ₹12 प्रति किलो — लाल आलू सुपर क्वालिटी

  • ₹10 प्रति किलो — अच्छी साइज और साफ माल

सामान्य क्वालिटी
  • ₹6 से ₹9 प्रति किलो — यूपी और पंजाब लाइन माल

गुल्ला आलू भाव
  • ₹4 से ₹6 प्रति किलो — सामान्य गुल्ला आलू

  • ₹2.5 से ₹3 प्रति किलो — हल्का गुल्ला माल

  • ₹6 तक — बढ़िया गुल्ला क्वालिटी

बाजार की मुख्य बातें
  • मंडी में 75 से 80 गाड़ियों की आवक रही

  • ग्राहकी सामान्य से थोड़ी धीमी रही

  • बढ़िया 3797 आलू ₹9 प्रति किलो तक बिके

  • लाल आलू में अच्छी क्वालिटी को मजबूत भाव मिले

  • हल्के और हाइब्रिड आलू में मांग कमजोर रही

  • गर्मी बढ़ने से बाजार पर हल्का दबाव दिखाई दिया

  • व्यापारियों के अनुसार बढ़िया माल ही तेजी से बिक रहा है

  • कमजोर और हल्के मालों की बिक्री धीमी रही

जयपुर मुहाना मंडी फल-सब्जी रिपोर्ट — 8 जून 2026

मंडी की स्थिति

जयपुर मुहाना मंडी में आज 8 जून 2026 को फल और सब्जियों की आवक सामान्य से अच्छी रही। टमाटर, खीरा, ग्वारफली और कुछ फलों में अच्छी ग्राहकी देखने को मिली, जबकि लौकी, कद्दू और कुछ हल्की सब्जियों में बाजार कमजोर रहा। व्यापारियों के अनुसार गर्मी और बढ़ती आवक के कारण कई सब्जियों में दबाव दिखाई दिया, लेकिन टमाटर और बढ़िया क्वालिटी की सब्जियों में तेजी बनी रही।

फल मंडी में आम, लीची, जामुन, आलूबुखारा, चेरी और सेब की अच्छी आवक रही। अनार और केला में भी अच्छी ग्राहकी देखने को मिली।

फल मंडी भावअनार भाव
  • ₹120 से ₹190 प्रति बॉक्स — महाराष्ट्र ग्रेडिंग माल

  • हल्के माल में ₹10 तक कमजोरी

आम भाव

सफेदा आम

  • ₹35 से ₹40 प्रति किलो

दशहरी आम

  • ₹25 से ₹40 प्रति किलो

सिंदूरी आम

  • ₹25 से ₹35 प्रति किलो

लंगड़ा आम

  • ₹50 प्रति किलो तक

गोल्डन आम

  • ₹50 से ₹100 प्रति बॉक्स

लीची भाव
  • ₹120 से ₹150 प्रति बॉक्स

  • बाजार थोड़ा डाउन देखने को मिला

जामुन भाव
  • ₹80 से ₹150 प्रति किलो

  • क्वालिटी अनुसार भाव रहे

आलूबुखारा भाव
  • ₹70 से ₹120 प्रति बॉक्स

  • बढ़िया माल की अच्छी मांग रही

सेब भाव
  • ₹1400 से ₹1500 प्रति पेटी (40 दाना)

केला भाव
  • एक्सपोर्ट क्वालिटी — ₹28 से ₹30

  • सामान्य केला — ₹18 से ₹20

अनानास भाव
  • मोटा माल — ₹65 से ₹70

  • छोटा माल — ₹50 से ₹55

नारियल और डाब भाव
  • तमिलनाडु नारियल — ₹2000 से ₹2500

  • बढ़िया नारियल — ₹3000 से ₹3200

  • डाब — ₹50 से ₹55

सब्जी मंडी भावटमाटर
  • हाइब्रिड टमाटर — ₹18 से ₹25

  • देसी टमाटर — ₹20 से ₹25

  • बेल टमाटर — ₹25 तक

खीरा

पॉली हाउस खीरा

  • ₹25 से ₹30 प्रति किलो

देसी खीरा

  • ₹20 से ₹35 प्रति किलो

ग्वारफली भाव
  • बढ़िया देसी ग्वार — ₹30 से ₹40

  • मोटा माल — ₹8 से ₹15

लौकी भाव
  • ₹5 से ₹12 प्रति किलो

  • बाजार में आज कमजोरी रही

कद्दू भाव
  • ₹5 से ₹6 प्रति किलो

करेला भाव
  • देसी करेला — ₹30 प्रति किलो

  • हाइब्रिड करेला — ₹12 प्रति किलो

बैंगन भाव
  • देसी बैंगन — ₹25 प्रति किलो

  • सामान्य बैंगन — ₹5 से ₹15 प्रति किलो

मिर्च भाव
  • नई मिर्च — ₹20 से ₹25

  • सामान्य मिर्च — ₹15 से ₹20

तोरी भाव
  • देसी तोरी — ₹15 से ₹20 प्रति किलो

  • गिलगिल तोरी — ₹12 प्रति किलो

भिंडी भाव
  • बढ़िया भिंडी — ₹15 से ₹25

  • हल्की भिंडी — ₹5 से ₹10

अन्य प्रमुख भाव
  • कटहल — ₹15 से ₹18

  • अरबी — ₹10 से ₹15

  • कैरी — ₹10 से ₹13

  • पपीता — ₹26 से ₹30

  • मौसमी — ₹40 से ₹85

  • बेल पत्र — ₹30 से ₹35

बाजार की मुख्य बातें
  • टमाटर में आज तेज़ी देखने को मिली

  • लौकी और कद्दू में कमजोरी रही

  • पॉली हाउस खीरा मजबूत भाव में बिका

  • आम और जामुन की ग्राहकी अच्छी रही

  • लीची के भाव में हल्की गिरावट रही

  • ग्वारफली और मिर्च में अच्छी डिमांड बनी रही

  • मंडी में ग्राहकी सामान्य से अच्छी रही

जयपुर मुहाना मंडी तरबूज, नींबू, मिर्च, टमाटर व अदरक रिपोर्ट — 8 जून 2026

तरबूज मंडी रिपोर्ट

जयपुर मुहाना मंडी में आज तरबूज की आवक सामान्य रही। पंजाब की 3 से 4 गाड़ियां मंडी में पहुंचीं, जबकि यूपी की लगभग 15 से 20 गाड़ियां देखने को मिलीं। व्यापारियों के अनुसार पंजाब के माल की ग्राहकी अच्छी रही, जबकि यूपी के माल में कमजोर डिमांड देखने को मिली क्योंकि अंतिम चरण का माल बाजार में आ रहा है।

तरबूज भाव

  • पंजाब तरबूज — ₹14 प्रति किलो

  • यूपी तरबूज — ₹8 प्रति किलो

  • नामधारी तरबूज — ₹10 प्रति किलो

व्यापारियों ने बताया कि पंजाब की अच्छी क्वालिटी वाली गाड़ियों की बुकिंग पहले से हो रही है और मंडी में बढ़िया माल की मांग बनी हुई है।

खरबूजा भाव

आज मंडी में खरबूजे की आवक सीमित रही।

खरबूजा रेट

  • मुस्कान वैरायटी — ₹25 से ₹30 प्रति किलो

  • कुंदन वैरायटी — ₹16 प्रति किलो

नींबू मंडी रिपोर्ट

जयपुर मुहाना मंडी में आज नींबू का बाजार मजबूत रहा। धूप बढ़ने के साथ मांग में तेजी देखने को मिली। व्यापारियों के अनुसार अच्छी क्वालिटी के नींबू में ₹5 तक तेजी रही।

नींबू भाव

  • श्रीगोंदा / बीजापुर क्वालिटी — ₹45 से ₹50

  • हैदराबाद (एलूर) माल — ₹35

  • आकोला माल — ₹32 से ₹35

बाजार में अच्छी ग्राहकी रही और गर्म मौसम के कारण मांग लगातार बनी हुई है।

हरी मिर्च मंडी रिपोर्ट

मंडी में आज हरी मिर्च का बाजार सामान्य रहा लेकिन उठाव थोड़ा कमजोर देखने को मिला।

मिर्च भाव

  • पेंसिल मिर्च — ₹13 से ₹15

  • G4 मिर्च — ₹28 से ₹30

  • सितारा मिर्च — ₹18 से ₹22

  • फैंगल मिर्च — ₹8 से ₹12

  • शिमला मिर्च हल्की — ₹11

  • बढ़िया शिमला मिर्च — ₹15 से ₹16

टमाटर मंडी रिपोर्ट

जयपुर मुहाना मंडी में आज टमाटर का बाजार मजबूत रहा। लगभग 250 कैरेट टमाटर की आवक रही और अधिकतर माल क्लियर हो गया।

टमाटर भाव

  • देसी टमाटर — ₹20 से ₹22

  • हाइब्रिड टमाटर — ₹15 से ₹20

  • बेल टमाटर — ₹18 से ₹20

  • हिम सोना — ₹25 प्लस

व्यापारियों के अनुसार दिल्ली बाजार में भी तेजी के संकेत मिलने से टमाटर में मजबूती बनी हुई है।

अदरक मंडी रिपोर्ट

जयपुर मंडी में आज अदरक का बाजार कमजोर रहा। मंडी में 10 से 12 गाड़ियों की आवक दर्ज की गई।

अदरक भाव

  • हसन अदरक — ₹100 से ₹105

  • महाराष्ट्र अदरक — ₹80 से ₹95

व्यापारियों ने बताया कि फिलहाल बाजार डाउन है और तेजी तभी संभव है जब आवक कम होगी।

बाजार की मुख्य बातें
  • तरबूज में पंजाब माल की अच्छी डिमांड

  • नींबू में तेज़ी और मजबूत ग्राहकी

  • टमाटर बाजार मजबूत और तेजी वाला

  • अदरक में दबाव और कमजोर बाजार

  • G4 और सितारा मिर्च में अच्छी मांग

  • खरबूजे की सीमित आवक के बावजूद अच्छे भाव

अन्य मंडियाँ

दूसरी मंडी चुनें — आज का भाव

सभी →
  • नीमच मंडी मंडी
    नीमच मंडी5.78 Million
  • कोटा मंडी मंडी
    कोटा मंडी3.90 Million
  • इंदौर मंडी मंडी
    इंदौर मंडी3.37 Million
  • मंदसौर मंडी मंडी
    मंदसौर मंडी2.69 Million
  • मेड़ता मंडी मंडी
    मेड़ता मंडी2.19 Million
  • रामगंज मंडी मंडी
    रामगंज मंडी2.00 Million
  • अलवर मंडी मंडी
    अलवर मंडी1.43 Million
  • कानपुर मंडी मंडी
    कानपुर मंडी1.43 Million
  • बारां मंडी मंडी
    बारां मंडी1.31 Million
  • भवानी मंडी मंडी
    भवानी मंडी1.23 Million
  • नागौर मंडी मंडी
    नागौर मंडी1.22 Million
  • पिपलिया मंडी मंडी
    पिपलिया मंडी8.43 L
सभी मंडियाँ देखें

फसल के हिसाब से भाव

किसी भी फसल पर टैप करें — चार्ट और पूरी जानकारी

रायड़ा (सरसों)सोयाबीनप्याज़गेहूँजीरापोस्ता दाना (खसखस)
और 6 फसलें दिखाएंकम फसलें दिखाएं
लहसुनआलूनया धनियाकलौंजीइसबगोलडॉलर चना
सभी फसलों की तुलना करें

दरें 100 किलो, उत्तम गुणवत्ता

Latest Articles

टिप्स, समाचार और ब्लॉग — पढ़ें

सभी →
  • केरल में मानसून की एंट्री, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश शुरू
    समाचारकेरल में मानसून की एंट्री, उत्तर भारत में प्री-मानसून बारिश शुरूदक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज ह05 Jun 2026
  • कमजोर मानसून और बढ़ती गर्मी से शेयर बाजार में गिरावट, IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंता
    समाचारकमजोर मानसून और बढ़ती गर्मी से शेयर बाजार में गिरावट, IMD की चेतावनी से बढ़ी चिंताIMD द्वारा सामान्य से कम बारिश की चेतावनी के बाद भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही 04 Jun 2026
  • 2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई देने वाली कैश क्रॉप्स
    ब्लॉग2026 की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई देने वाली कैश क्रॉप्सजानिए 2026 की टॉप 10 कैश क्रॉप्स जिनसे किसान एक एकड़ में लाखों रुपये तक की कमाई कर सकते है03 Jun 2026
  • जापान ने रोकी भारत के आमों की खरीद, जानिए क्या है वजह और कैसे पड़ेगा असर
    समाचारजापान ने रोकी भारत के आमों की खरीद, जानिए क्या है वजह और कैसे पड़ेगा असरजापान द्वारा भारतीय आमों की खरीद पर रोक लगाने की खबर ने कृषि निर्यात क्षेत्र में चिंता बढ़02 Jun 2026
  • एमपी में कमजोर रह सकता है मानसून, अल-नीनो का असर बढ़ाएगा किसानों की चिंता
    समाचारएमपी में कमजोर रह सकता है मानसून, अल-नीनो का असर बढ़ाएगा किसानों की चिंतामध्य प्रदेश में इस साल सामान्य से कम बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। अल-नीनो प्रभाव 02 Jun 2026
  • ईरानी अकरकरा की खेती: भारत में तेजी से उभरती हाई-प्रॉफिट औषधीय फसल
    ब्लॉगईरानी अकरकरा की खेती: भारत में तेजी से उभरती हाई-प्रॉफिट औषधीय फसलईरानी अकरकरा एक औषधीय फसल है जिसकी खेती से किसान कम लागत में ₹5 लाख प्रति एकड़ तक कमा सकते01 Apr 2026
← जयपुर मंडी भाव देखें