आज उज्जैन मंडी में सोयाबीन बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सामान्य क्वालिटी के माल में ₹300–₹1000 तक की मंदी रही जबकि बीज क्वालिटी के माल अभी भी ऊपरी भाव पर बिकते नजर आए। किसानों ने बताया कि 10–15 दिन पहले जो माल ₹8000–₹9000 तक बिक रहा था वही आज ₹6500–₹7500 तक पहुंच गया।
बीज क्वालिटी सोयाबीन भाव
₹8,500 प्रति क्विंटल तक — बिजवारे की टॉप क्वालिटी
₹8,200 प्रति क्विंटल — बीज क्वालिटी शानदार माल
₹7,791 प्रति क्विंटल — RV-18 बीज क्वालिटी
₹7,750 प्रति क्विंटल — 2172 बीज क्वालिटी
₹7,290 प्रति क्विंटल — 9560 बीज क्वालिटी
₹6,980 प्रति क्विंटल — 9560 बोल्ड दाना
₹6,897 प्रति क्विंटल — 2172 वैरायटी
₹6,895 प्रति क्विंटल — 2172 बीज माल
₹6,860 प्रति क्विंटल — 2172 शानदार क्वालिटी
₹6,802 प्रति क्विंटल — 233 वैरायटी बोल्ड दाना
₹6,800–₹6,900 प्रति क्विंटल — साफ-सुथरा बीज माल
सामान्य / मिक्स सोयाबीन भाव
₹6,811 प्रति क्विंटल — 2018 वैरायटी
₹6,781 प्रति क्विंटल — साफ सामान्य माल
₹6,512 प्रति क्विंटल — जनरल वैरायटी
₹6,376 प्रति क्विंटल — मिक्स व मिट्टी मिश्रित माल
₹6,150 प्रति क्विंटल — मिट्टी व कटलिया मिश्रित
₹5,950 प्रति क्विंटल — मिट्टी शिकायत माल
₹4,691 प्रति क्विंटल — भारी मिट्टी और दागी माल
सोयाबीन बाजार स्थिति
बाजार में ₹300–₹1000 तक की मंदी
बीज क्वालिटी के माल को अभी भी बेहतर भाव
सामान्य और मिक्स माल में भारी दबाव
मिट्टी, दागी और मिक्स माल के भाव काफी कमजोर
मौसम खराब होने के कारण आवक सीमित रही
किसानों में बाजार को लेकर चिंता का माहौल